डूबती नैया के लिए लेंगे स्टार प्रचारक का सहारा। चुनाव प्रचार के लिए 1 सप्ताह का समय शेष।
मुकेश दुबे
हरदा। विधानसभा चुनाव 2018 के मतदान के लिए अब 1 सप्ताह का समय शेष बचा है। अभी तक किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में कोई स्टार प्रचारक नहीं आया है। आचार संहिता लागू होने और चुनाव आयोग के सख्त रवैया से चुनाव प्रचार सोच समझ कर किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशी के समर्थन में राष्ट्रीय नेता के साथ साथ फिल्म स्टार के आने की संभावना बन रही है। स्टार प्रचारक के सहारे प्रत्याशी अपनी डूबती नैया को पार करने की कोशिश करेंगे। इसमें कितने कामयाब होंगे यह तो भविष्य के गर्त में है। वहारहल प्रत्याशी चुनाव प्रचार के जरिए मतदाताओं को रिझाने की फिराक में है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर जनता जनार्दन को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।
**दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आएंगे स्टार प्रचारक**
जिले में हरदा टिमरनी दोनों विधानसभा क्षेत्र है। दोनों क्षेत्रों के प्रत्याशी स्टारको को अपने समर्थन में बुलाने की फिराक में हैं। इसके लिए वे एड़ी चोटी का प्रयास कर रहे हैं। प्रचार के लिए मात्र 1 सप्ताह का समय शेष है। 26 नवंबर को चुनाव थम जाएगा। इस लिहाज से प्रचार के लिए बहुत कम समय बचा है। हर दिन प्रत्याशी और उनके समर्थकों के लिए बेशकीमती है। देर रात तक सतत मतदाताओं से संपर्क बना रहे हैं। और मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के आश्वासन दे रहे हैं। समय गवाह बिना प्रत्याशी स्टार प्रचारक का सहारा लेना चाहते हैं। इसकी प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। अपनी पहुंच एवं दमखम के जरिए समर्थन से आकाओं की मदद से प्रत्याशी एवं उनके समर्थक स्टार प्रचारक को बुलाने का पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। एक प्रचारक के आने के बाद सिलसिला शुरू होगा जो जोड़-तोड़ की राजनीति के तहत एक से बढ़कर एक नेता एवं अभिनेता आएंगे। **इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है। प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा भी जुड़ी हुई है। भाजपा प्रत्याशी जहां खोए वजूद को पुनः हासिल करने की पुरजोर कोशिश कर रहै है। वहीं कांग्रेसी प्रत्याशी अपनी सीट को बरकरार रखने के लिए अपने समर्थकों के साथ दिन रात एक कर दिए हैं। किसी भी कीमत पर नुकसान ना हो इसके लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। 1 सप्ताह का समय बचा है इस अंतराल में अब देखना है कि कौन प्रत्याशी मतदाताओं को कितना प्रभावित करता है।
Comments