Posts

Showing posts with the label मुकेशदुबे हरदा

*खुद लाएंगे सिलेंडर तो एजेंसी देगी आपको पैसा, ये नियम जानते हैं आप*

*नई दिल्ली*: गैस सिलेंडर का इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है. इसके अलाव सरकार उज्जवला योजना में सभी को चूल्हा छोड़कर गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं. लेकिन, ज्यादातर लोग जो सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं करते उन्हें इसके नियम भी नहीं पता होंगे. ऐसा ही एक नियम है. अगर कोई गैस एजेंसी आपको सिलेंडर की होम डिलिवरी नहीं देती तो आपको सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी गोडाउन जाना पड़ेगा. ऐसे में आप उस गैस एजेंसी से एक तय राशि ले सकते हैं. इसके लिए आपको कोई गैस एजेंसी वाला मना नहीं करेगा. क्या है नियम आपके पास जिस भी एजेंसी का कनेक्शन है उसके गोडाउन से आप सिलेंडर खुद लाते हैं तो आप एजेंसी से 19 रुपए 50 पैसा वापस ले सकते हैं. कोई भी एजेंसी यह राशि देने से इनकार नहीं करेगी. दरअसल, यह राशि बतौर डिलिवरी चार्ज आपसे लिया जाता है. सभी कंपनियों के सिलिंडर के लिए यह राशि तय है. हालांकि, महीनेभर पहले ही इस राशि को बढ़ाया गया है. पहले डिलिवरी चार्ज 15 रुपए थी, अब इसे बढ़ाकर 19 रुपए 50 पैसा किया गया है. *मना करने पर यहां करें शिकायत* कोई भी एजेंसी संचालक आपको यह राशि देने से मना करता है आप टोल फ्री नंबर *18002333555* पर उस...

Share