Posts

Showing posts with the label blogger

रेट लिस्ट मिटाकर मनमानी रेट पर बेची जा रही शराब। मनमानी रेट को लेकर रोजाना हो रहा विवाद।

हरदा। नारायण टॉकीज के पास स्थित देसी शराब की दुकान में रेट को लेकर रोजाना विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। ठेकेदार द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत रेट लिस्ट को मिटा दि...

बिना डायवर्सन के जमीन उपयोग करने का मामला तूल पकड़ा। एसडीएम के आदेश के बाद भी नहीं शुरू हुई जांच कार्यवाही।

Image
हरदा । जिले की सिराली तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत दिवगांव कला में बिना डायवर्सन के जमीन का उपयोग कर लिए जाने का मामला तूल पकड़ लिया है।ना तो डायवर्सन की कार्रवाई की जा रही ह...

पुलिस कर्मियों में तनाव कम करने की अभिनव पहल।

Image
हरदा। काम के बोझ एवं तनाव को कम करने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील द्वारा उल्लेखनीय प्रयास किया जा रहा है। जहां एक ओर पुलिस स्टाफ की कमी है वहीं दूसरी ओर काम का बोझ अत्यधिक है। इस तनाव भरे माहौल से पुलिसकर्मियों को उभारने के लिए योग प्राणायाम को जीवन का अहम हिस्सा बनाने की सलाह दी जा रही है। साथ में स्टाफ के सभी सदस्यों का जन्मदिन मनाने का निर्णय किया गया है।              इसी कड़ी में मंगलवार को एसपी कार्यालय में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक कमला प्रसाद साहू का जन्मदिन मनाया गया। कार्यालय स्टाफ के साथ सादगीपूर्ण तरीके से कार्यक्रम हुआ। स्टाफ के सभी सदस्यों ने आनंदमयी वातावरण में जन्मदिन मनाया और अपनी खुशी का इजहार किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील के इस अभिनव पहल से पुलिसकर्मियों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। तनाव भरी जिंदगी में कुछ पल के लिए सभी ने राहत एवं आनंद की असीम अनुभूति की। इस नई पहल से पुलिस कर्मियों में अच्छा खासा उत्साह है और इस सराहनीय पहल की ...

शिक्षा दान महादान की परिकल्पना को मूर्त रुप देने की अभिनव पहल। अभिभावक अपने बच्चों की पुस्तक कापी रद्दी में ना बेचे।

Image
mukeshdubeyele@gmail.com  हरदा। जिले में बुक बैंक के माध्यम से शिक्षा दान महादान की परिकल्पना को मूर्त रुप देने की दिशा में उल्लेखनीय प्रयास किया जा रहा है। हमकदम ग्रुप के जरिए जिला मुख्यालय में इस अभिनव पहल का श्रीगणेश किया जा रहा है। इस बुक बैंक से बेबस, लाचार गरीब बच्चों को पुस्तक काफी नोट्स प्रोजेक्ट की सहायता देकर उन में छुपी हुई प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सुहाना अवसर उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे इसके सहारे सफलता के सर्वोच्च शिखर पर पहुंचकर अपने नाम के साथ-साथ देश प्रदेश में जिले का नाम रोशन कर सकें। सोशल मीडिया और जनसंपर्क करके इस अनूठी बैंक का प्रचार प्रसार का जागरूकता लाई जा रही है। * हमकदम ग्रुप के अध्यक्ष रजनीश पटेल ने बताया कि इस बुक बैंक में कक्षा पहली से कॉलेज तक की कक्षाओं की पुस्तक नोट्स कापी प्रतियोगिता परीक्षाओं की किताबें नोट्स कोचिंग के नोट्स आदि उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों से संपर्क कर उनके लिए अनुपयोगी हो चुकी सामग्रियों को लेकर उनके लिए उपयोगी अगली कक्षा की पुस्तक के नोट्स कॉपी चार्ट प्रोजेक्ट फाइल आदि उपलब...

बोए रकबे से अधिक पंजीयन बना कौतूहल का बिषय पंजीयन में चमत्कार। जांच के आदेश।

Image
mukeshdubeyele@gmail.com हरदा। जिले में मूंग की फसल के बोयें गए रकबे से अधिक का पंजीयन होने का मामला प्रकाश में आया है। कृषि विभाग के अभिलेख के अनुसार दो हजार हेक्टेयर भूमि पर मूंग की फसल बोई गई थी किंतु गुरुवार को मुंग उपार्जन पंजीयन के संबंध में 24 घंटे की अबधि मैं पांच हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे का पंजीयन कृषकों द्वारा कराया गया है यह चमत्कार किसानों ने नहीं बल्कि व्यापारियों ने किया है ।सोसाइटी बालों से सांठगांठ कर गुपचुप तरीके से व्यापारियों द्वारा पंजीयन करवाया जा रहा है। इसी तरह चने की खरीदी में भी हुआ था जिन किसानों ने चना बोया ही नहीं उन किसानों के नाम पर व्यापारियों ने पंजीयन करवाकर चना बेच दिया। इतना ही नहीं जिन किसानों के खातों पर व्यापारियों द्वारा चना बेचा गया है उस किसान तक को पता नहीं है यह खेल खिरकिया टिमरनी हरदा में हुआ है। अपंजीकृत किसानों की सूची पताकर व्यापारियों ने सोसाइटी वालों से साठगाँठ कर फर्जी तरीके से पंजीयन कराकर चना बेचने में कामयाबी हो गए। वही कामयाबी हासिल करने का प्रयास मूंग बेचने में कर रहे हैं। पंजीयन में गुरुवार को पकड़ में आ जाने से सब कुछ स्पष्ट ...

जानलेवा साबित हो रही चारवा सिराली मार्ग। ठेकेदार की मनमानी पर मूकदर्शक बने अधिकारी

Image
हरदा/दीपगांव कलॉ। जिले में चारूवा-सिराली मार्ग जानलेवा बन गया है। आए दिन वाहन वाले दुर्घटना का शिकार हो जाते है। यह बात अलग है कि ईश्वर की कृपा से बच जाते है, किंतु मार्ग की जो स्थिति है उसके मद्देनजर सड़क पर यात्रा करना जान जोखिम में डालने के समान ही है। इतने पर भी जिम्मेदार आला अफसरों के कानों में जू तक नहीं रेंग रही हैं। मार्ग की जर्जर हालत को ध्यान में रखते हुए सड़क की मरम्मत का जब ठेका हुआ तो लोगों में उम्मीदों की किरण जगी कि मार्ग की हालत चुस्त-दुरूस्त हो जाएगी। किंतु लोगों की उम्मीदों पर उस समय पानी फिर गया जब ठेकेदार मनमर्जी पर उतर आए, और लोगों की सुविधा परेशानी को ध्यान दिए बिना दोनों ओर से खुदाई करना चालू कर दिए। मार्ग की मरम्मत जिस तरह से की जा रही है उससे बेहतर सड़क तो पहले ही थी। पहले से अच्छा करने की मरम्मत का कोरम पूरा कर उसे और खराब किया जा रहा है मरम्मत का जितना कार्य हुआ है उसको देखकर कोई भी मरम्मत में कितनी पारदर्शिता बरती जा रही है इसका अनुमान सहज तरीके से लगाया जा सकता है। अधिकारियों की मिली भगत से सब कुछ हो रहा है। यही वजह है कि शिकायत एवं विरोध के बाद भी परिवर्तन...

जिला कलेक्टर के आदेश के बाद टूटी सीएमएचओ की तंद्रा।

Image
mukeshdubeyele@gmail.com हरदा- जिला मुख्यालय में नर्सिंग होम एवं क्लीनिकों की बाढ़ आ गई है। थोक में हर गली मोहल्ले में नर्सिंग होम क्लिनिक बेरोकटोक संचालित हो रहे हैं। बरसों पहले आंख बंद करके तत्कालीन सीएमएचओ ने सभी को परमिशन दे दी उस समय मापदंडों पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया गया। जब जिला कलेक्टर अनय द्विवेदी ने मापदंडों के विपरीत चल रहे नर्सिंग होम का पता लगाने का आदेश दिया तब वर्तमान सीएमएचओ श्री धुर्वे की तंद्रा टूटी। इसके पहले उन्होंने ध्यान क्यों नहीं दिया यह जांच का गंभीर विषय बन गया है।                       चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाना उनकी जवाबदारी है जिसको निभाने में कहीं ना कहीं चूक की गई जिसका खामियाजा बेगुनाहों मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। एंबुलेंस जैसी अनिवार्य सेवा के अभाव में अब तक ना जाने कितने मरीजों की मौत हो चुकी होगी नियम विरुद्ध नर्सिंग होम के संचालन को दी गई मंजूरी जांच का गंभीर विषय बन गया है। क्या उस वक्त के तत्कालीन सीएमएचओ पर कार्यवाही की जाएगी क्योंकि उन्हीं के द्वारा नियमों को दरकिनार करते हुए थोक ...

ठेकेदार का बचाव करने वाला जांच रिपोर्ट पेश

Image
mukeshdubeyele@gmail.com हरदा- शासकीय हाईस्कूल सुंदर पानी के भवन निर्माण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता की जा रही थी जिसका खुलासा करते हुए 5 दिसंबर17को मंगलवार जन सुनवाई के दौरान शिकायत कर ठेके...

कुपोषण उन्मूलन के लिए किया जा रहा है उल्लेखनीय प्रयास

Image
mukeshdubeyele@gmail.com हरदा-जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में शौर्य दल सदस्य श्रीमती गीता पांडे द्वारा उल्लेखनीय प्रयास किया जा रहा है।श्रीमती पांडे महिलाओं को पोषण आहार का लाभ लेने ...

महिला हिंसा रोकने सजक हुई हरदा पुलिस। कोमल फिल्म दिखाकर लाई जाएगी जागरूकता

Image
mukeshdubeyele@gmail.com हरदा- जिले में महिला हिंसा की रोकथाम के लिए पुलिस सजक सक्रिय और सचेत हो गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह गुरुवार को महिला संबंधित अपराधों की समीक्षा बैठक में बढ़...

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Image
हरदा। जिले के टिमरनी तहसील अंतर्गत ग्राम उन्द्राकच्छ मे सरस्वती शिशु मंदिर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शाला के भैया बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जो भव्य आकर्षक मनमोहक और प्रभावशाली रहा विद्यालय परिवार एवं संयोजक मंडल द्वारा वृद्ध जन एवं समिति के सदस्यों का सम्मान किया गया इस अवसर पर जयन्तानन्द जी महाराज ग्राम भारती अध्यक्ष अनुरुद्ध तबर जिला प्रमुख संतोष सेज़गाए तहसील प्रमुख बालकृष्ण बांके विनोद बोरसे प्राचार्य टिमरनी सरपंच श्रीमती सुशीला हरी ओम किरार विद्यालय संयोजक अर्जुन सिंह राजपूत आलोक वर्मा सलामत शाह ओमप्रकाश मालवीय राजेंद्र मंडलोई हरिओम शांडिल्य आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे प्रधानाचार्य धीरज शुक्ला ने सभी उपस्थितियों के प्रति आभार व्यक्त किया। mukeshdubeyele@gmail.com 9826036011

हरदा विधायक ने किया भूमि पूजन व सांस्कृतिक मंच निर्माण की घोषणा

Image
हरदा :- विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने क्षेत्रिय भ्रमण के दौरान आज अपनी विधानसभा के ग्राम-झल्लार पहुँचे। विधायक डॉ. दोगने ने ग्रामीणजनों से मुलाकात की उनकी समस्याएँ सुनी व समस्...

आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने वालों को मिलेगा इनाम एसपी की सराहनीय पहल से पुलिस का बढ़ेगा मनोबल

Image
हरदा- पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिह द्वारा टिमरनी पुलिस टीम को उल्लेखनीय कार्य करने पर पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। उनके इस सराहनीय कदम से न केवल जांबाज पुलिस कर्...

आदिवासी समाज ने जिला कलेक्टर को सौपा मागपत्र, 9 अगस्त को स्थानीय अवकाश एवं जिला स्तर पर आदिवासी मांगलीक भवन हो स्वीकृत

Image
हरदा :- आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष प्यारेलाल धुर्वे एवं आदिवासी समाज के जिला संरक्षक रमेश मसकोले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल हरदा कलेक्टर अनय द्विवेदी से म...

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन जगन्नाथपुरी के लिए रवाना हुए यात्री

Image
हरदा- नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना हेतु जगन्नाथपुरी हेतु रवाना होने वाले यात्रियो का तिलक लगाकर एवं शाल भेंटकर पुष्प माला अर्पन कर स्वागत किया गया। हरदा न पा अध्यक्ष द्वारा यात्रा के सबंध में जानकारी देते हुऐ बताया गया कि पुरी यात्रा में कुल 66 यात्री, 02 अनुरक्षक, 05 सुरक्षाकर्मी 01 डॉक्टर शामिल है। तीर्थ यात्रियो में शामिल महिला यात्रियो का स्वागत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य साधना सुरेन्द्र जैन एव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गाबाई मोर्य द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना के प्रदेश संयोजक राजगोपालाचार्य सहित भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, पूर्वराजस्व मंत्री कमल पटेल, हरदा नगर पालिका अध्यक्ष , डॉ श्रीरंग मजूमदार, मनोहरलाल राठौर, अशोक जैन, उदयसिंह चौहान, सिद्वार्थ पचौरी, गजेन्द्र सिंह, प्रहलाद पटेल, विजयसिंह सावनेर, शिवनारायण साध, प्रेमनारायण पटेल, सुधीर सोनी, भगवानदास दोगने, सुभाष पटे, जगदीष सोलंकी, उपेन्द्र गद्रे, प्रदीप गौर देवीसिंह सॉखला ,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की...

हरदा विधायक की मेहनत लाई रंग क्षेत्र की तीन सड़कों की मिली स्वीकृती

Image
हरदा :- शहर के शासकीय अस्पताल से कलेक्टर कार्यालय के पहले वायपास रोड जो कि हरदा छिपानेर मार्ग के अंतर्गत आता है जिसका विगत कई बर्षो से निर्माण कार्य लम्बित था। जिला योजना सम...

Share