आदिवासी समाज ने जिला कलेक्टर को सौपा मागपत्र, 9 अगस्त को स्थानीय अवकाश एवं जिला स्तर पर आदिवासी मांगलीक भवन हो स्वीकृत

हरदा :- आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष प्यारेलाल धुर्वे एवं आदिवासी समाज के जिला संरक्षक रमेश मसकोले के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल हरदा कलेक्टर अनय द्विवेदी से मिला । 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने एवं जिला व तहसील स्तर पर आदिवासी मांगलीक भवन स्वीकृत किये जाने संबंधीत मांगपत्र सौपा। रमेश मसकोले द्वारा बताया गया कि आदिवासी समाज के लोगो द्वारा पूर्व में भी 21 दिसम्बर 2017 को कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार हरदा को दिया गया था। समस्त आदिवासी समाज 09 अगस्त को संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस बड़े धूमधाम से मनाता है। हरदा जिले में आदिवासियों की संख्या भी बहुतायत से है। हरदा जिले की दो विधानसभा में से एक अनुसूचित जन जाति के लिये आरक्षित है वहीं हरदा जिला भी अनुसूचित जन जाति संसदीय क्षेत्र बैतूल के अन्तर्गत आता है। सभी आदिवासी समाज के लोगों द्वारा आदिवासी समाज के मानवीय अधिकारों का संरक्षण हो, जल, जंगल, जमीन का अधिकार संरक्षित रहे, अस्मिता, आत्मसम्मान, कला-संस्कृति, का अस्तित्व कायम रहे एवं शिक्षा का व्यापक प्रचार-प्रसार हो इसकी जन जाग्रती की आवश्यकता के मद्देनजर यह दिवस मनाया जाता है। आदिवासी समाज के शिक्षित व नौकरी पेशा लोग ही समाज को सही दिशा दे सकते है। इसलिये आदिवासी समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुये 09 अगस्त को स्थानिय अवकाश घोषित किये जाने की मांग की गई है। वही हरदा जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों पर आदिवासी मंगल भवन/सामुदायिक भवन हेतु भूमि आवंटित किये जाने की मांग अपने एक अन्य मांग पत्र में की गई है जिसमें लेख किया गया कि हरदा जिले में आदिवासी समाज के लोग बहुतायत से निवास करते है, परन्तु आदिवासी समाज हेतु जिले में कहीं पर भी आदिवासी समाज के लोगों के लिये मंगल भवन अथवा सामुदायिक भवन नहीं होने से आदिवासी समाज के लोगों को अपने सामाजिक व सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन आदि किये जाने में काफी असुविधा होती है। आदिवासी समाज के अधिकाश लोग जिला मुख्यालय से 30 से 70 कि.मी. दूरी पर निवास करते है। विभिन्न कारणों से जिला मुख्यालय हरदा आने पर आदिवासी समाज के लोगों को सामुदायिक भवन की सुविधा नहीं होने से काफी असुविधा होती है आदि का लेख किया। इस अवसर पर आदिवासी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष प्यारेलाल धुर्वे, जिला सरंक्षक रमेश मसकोले, आदिवासी युवा गौडं समाज के जिला अध्यक्ष सुभाष मसकोले, उपाध्यक्ष सहित अन्य समाजिक लोग उपस्थित थे।

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।