महिला हिंसा रोकने सजक हुई हरदा पुलिस। कोमल फिल्म दिखाकर लाई जाएगी जागरूकता

mukeshdubeyele@gmail.com
हरदा- जिले में महिला हिंसा की रोकथाम के लिए पुलिस सजक सक्रिय और सचेत हो गई है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह गुरुवार को महिला संबंधित अपराधों की समीक्षा बैठक में बढ़ते महिला अपराध को गंभीरता से लेते हुए ऐसे स्थानों को चिन्हित करने का आदेश दिया है जहां पर 4 से अधिक अपराध हुए हैं। जिले के थाना हरदा टिमरनी छिपाबड हंडिया सिराली रहटगांव में महिलाओं के अपराध बलात्कार छेड़छाड़ निशानेबाजी आदि अपराधों के आंकड़े इकट्ठा किए गए हैं। इसमें थाना हरदा के छिपाबड़ रोड़, दूधडेयरी, फ़ाइल वार्ड, डबल फाटक खेड़ीपुर, थाना टिमरनी के सोडलपुर पोखरनी खंगार मोहल्ला लाईन पार वार्ड क्रमांक14 थाना। छीपाबड़ में खिरकिया चारुवा मांदला मोरगढ़ी। थाना हंडिया में रातातलाई कालीपुरा बेड़ी। थाना सिराली में भगवानपुरा रोल गांव दीपगाब रहटगांव के ग्राम स्वांग डोलरिया आलमगढ़ छिंदवाड़ा तमोली झिरी मगरधा को चिन्हित किया गया है।गत 5 वर्षों में सोडलपुर में 12 पोखरनी में 3 खकर मोहल्ले में 3, लाइन पार में 4, वार्ड क्रमांक 14 में तीन महिला हिंसा की घटनाएं हुई है। समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाने के लिए अपराधों की रोकथाम के लिए जनसंवाद कार्यक्रम कर जागरूकता लाने का निर्देश दिया है। महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराध को रोकने की फिल्म कोमल एवं पुलिस मुख्यालय की महिला अपराध संबंधित फिल्म का प्रदर्शन करवाया जाए, साथ में चिन्हित स्थानों में पेट्रोलियम एवं गश्त किया जाए साथ में नगर रक्षा समिति सक्रिय किया जाए ताकि महिला हिंसा पर प्रभावी रोक लगाया जा सके।

Comments

Share