हरदा विधायक की मेहनत लाई रंग क्षेत्र की तीन सड़कों की मिली स्वीकृती

हरदा :- शहर के शासकीय अस्पताल से कलेक्टर कार्यालय के पहले वायपास रोड जो कि हरदा छिपानेर मार्ग के अंतर्गत आता है जिसका विगत कई बर्षो से निर्माण कार्य लम्बित था। जिला योजना समिति की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद भी विगत दो-तीन बर्षो से उक्त रोड़ नहीं बन पाया। पिछली बरसात में भारी गड्डों में तब्दील सड़क पर आवागमन करना दुभर हो गया था। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा उक्त सड़क निर्माण स्वीकृती की लगातार मांग की जाती रही। क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रस्तुत की गई याचिका भी विधानसभा में प्रस्तुत किये जाने के बाद भी विभाग के कानों में जू तक नीह रेंगी। रोड़ स्वीकृत नही होने व बर्षाकालीन में लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी के कारण हरदा विधायक डॉ. दोगने अपने समर्थकों के साथ कीचड़ भरे गड्डों में बैठ गये व मार्ग दुरूस्त किये जाने की मांग की। जिस पर विभाग द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये गड्डों को भरवाया गया था। हरदा विधायक द्वारा भर बरसात में गड्डों में तब्दील सड़क पर बैठकर सड़क निर्माण किये जाने की मांग किये जाने के परिणाम स्वरूप ही उक्त रोड़ विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया है। प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री मा.रामपाल सिंह द्वारा हरदा विधायक को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि हरदा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 1. हरदा-छिपानेर मार्ग का शहरी भाग 1.26 कि.मी. लागत 223.96, (2) हंडिया-चैकी-बेसवां-रातातलाई मार्ग 0.80 कि.मी. लागत 89.85, (3) मरदानपुर-रहटकलां पहुँच मार्ग (सी.सी. मार्ग ग्रामीण क्षेत्र) 0.25 कि.मी. लागत 20.55 लाख रूपये की स्वीकृती दी गई है। हरदा विधायक द्वारा उक्त रोड़ स्वीकृत किये जाने पर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री मा. रामपाल सिंह को धन्यबाद ज्ञापित किया है साथ ही उक्त तीनों स्वीकृत सड़को का निर्माण कार्य अति शीघ्र प्रारम्भ कराये जाने के संबंध में मांग की गई है।

Comments

Share