ठेकेदार का बचाव करने वाला जांच रिपोर्ट पेश

mukeshdubeyele@gmail.com
हरदा- शासकीय हाईस्कूल सुंदर पानी के भवन निर्माण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता की जा रही थी जिसका खुलासा करते हुए 5 दिसंबर17को मंगलवार जन सुनवाई के दौरान शिकायत कर ठेकेदार और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी जिसके परिपेक्ष में संभागीय परियोजना यंत्री लोक निर्माण विभाग पीआईयू हरदा द्वारा 29 दिसंबर 17 को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया जिसमें न केवल ठेकेदार अपितु ठेकेदार को संरक्षण प्रदान करने वाले विभागीय अधिकारी को भी बचाने की कोशिश की गई। निर्माण स्थल पर लेव व अन्य आवश्यक उपकरण मौजूद नहीं थे बाद में जब खुलासा हुआ तब औपचारिकता पूरी करने के लिए उपकरण और ईंट चेक करने की मशीन की व्यवस्था कर ली गई काली रेत से पूरी जुड़ाई की गई थी। नीव से ही काली रेत की जुड़ाई शुरू हुई थी। सिर्फ एक दीवार जो मात्र 5 फीट ऊंची थी उसे गिराकर ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को अभयदान दे दिया गया उस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। निर्माण कार्यों की जानकारी स्थानीय लोगों से ली जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। किंतु ना जाने क्यों ऐसा करने का कोई प्रयास नहीं किया गया। ठेकेदार एवं संबंधित अधीनस्थ अधिकारी को बचाने वाला जांच रिपोर्ट पेश कर संभागीय परियोजना यंत्री अपने कर्तव्य से मुक्त हो लिए हैं। ऐसे में भविष्य में कैसे निर्माण कार्यों में पारदर्शिता आएगी इसका अंदाजा सहज तरीके से लगाया जा सकता है।

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।