कुपोषण उन्मूलन के लिए किया जा रहा है उल्लेखनीय प्रयास

mukeshdubeyele@gmail.com
हरदा-जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में शौर्य दल सदस्य श्रीमती गीता पांडे द्वारा उल्लेखनीय प्रयास किया जा रहा है।श्रीमती पांडे महिलाओं को पोषण आहार का लाभ लेने के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में दी जाने वाली समझाईश को आत्मसात करने की सलाह दी। उन्होंने बताया है उपचार से परहेज अच्छा है। परेज के अलावा खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। शासकीय जिला चिकित्सालय में पोषण पुनर्वास केंद्र में उनकी माताओं को समझाइश दी गई। महिला सशक्तिकरण कार्यालय से श्रीमती रेखा कनौजिया द्वारा बच्चों की काउंसलिंग की गई और उनके द्वारा भी इस संबंध में उचित सलाह दी गई। बच्चों को समय समय पर आंगनबाड़ी केंद्र जाकर उनका वजन और खाने-पीने एवं स्वास्थ्य का देखभाल करने की जानकारी दी। बच्चों को कार्यकर्ता के बताए अनुसार पोषण आहार देने की बात की, ताकि बच्चों को जल्द से जल्द कुपोषण से मुक्त किया जा सके। ज्ञात हो कि अभी हाल में शौर्य दल सदस्य लाडो अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती गीता पांडे को उत्कृष्ट सेवा के लिए जिला कलेक्टर अनय द्विवेदी सम्मानित किया गया। गर्भवती महिला की जान बचाने के कारण उन्हें यह सम्मान मिला है। बाल विवाह रोकने की दिशा में भी उनके द्वारा पुरजोर प्रयास किया गया। रेलवे विभाग में सम्मानित किया गया। स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के कारण नगर पालिका द्वारा सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सम्मानित किया गया, इससे राष्ट्रीय स्तर पर हरदा जिले का गौरव बढ़ा है।

Comments

Share

Popular posts from this blog

शासन /प्रशासन और ठेेकेदार की अनदेखी हो रही उजागर। ग्रामीणों के साथ अब स्कूली बच्चों को भी होना पड़ रहा परेशान, घंटों पानी में रहे भीगते।

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना गोरा खाल  झरना जिले का अनुपम प्राकतिक स्थल गुमनामी के साए में। शराबियों के लिए झरना बना मौज मस्ती का अड्डा।

बरसो बाद भी शो पीस बना ट्रामा सेंटर। जमना जैसानी फाउंडेशन ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।