रेट लिस्ट मिटाकर मनमानी रेट पर बेची जा रही शराब। मनमानी रेट को लेकर रोजाना हो रहा विवाद।

हरदा। नारायण टॉकीज के पास स्थित देसी शराब की दुकान में रेट को लेकर रोजाना विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। ठेकेदार द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत रेट लिस्ट को मिटा दिया गया है। जिसका फायदा उठाते हुए खरीदारों से मनमानी रेट वसूल किया जा रहा है। रेट को लेकर आये दिन विवाद हो रहा है। यह विवाद कभी भी बड़ा रूप ले सकता है ऐसी संभावना बनी है। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी रेट लिस्ट को बेहतर ढंग से लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कर रहे हैं। जिसका भरपूर फायदा ठेकेदार उठा रहे हैं।
*** शासन के नियमानुसार रेट लिस्ट चस्पा होना अनिवार्य है और निर्धारित दर पर शराब बेचना चाहिए। ठेकेदार अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में आबकारी अधिनियम का उल्लंघन करते हुए खरीदारों से धोखाधड़ी कर रहे हैं। जिसके कारण विरोध एवं शिकायत की स्थिति बन रही है। यही हाल रहा तो विवाद बड़ी घटना का प्रमुख कारण बन सकता है। स्थानीय दुकानदार भी आएदिन हो रहे विवाह से परेशान हैं यह जगजाहिर है। फिर भी इसे अनसुना किया जा रहा है।इसके पीछे सोची-समझी चाल की बू आ रही है।
***जिला कलेक्टर अभिलंब हस्तक्षेप कर विवाद को दूर करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं करेंगे तो स्थिति कभी भी गंभीर हो सकती है।

Comments

Share

Popular posts from this blog

विशेष जागरूकता अभियान के तहत हेल्मेट पहनने की दी जा रही समझाईश हेल्मेट नही पहनने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ की गई जुर्माना की कार्यवाही

दूसरी किस्त के लिए आवेदन करने वालो को अतिक्रमण का नोटिस आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की खुली पोल।

आकर्षण का केंद्र बना मकड़ाई किले का अनुपम सौंदर्य, सयानी नदी का सुप्रसिद्ध टापू बनेगा मकड़ाई का ऐतिहासिक किला:अभिजीत शाह