मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन जगन्नाथपुरी के लिए रवाना हुए यात्री

हरदा- नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना हेतु जगन्नाथपुरी हेतु रवाना होने वाले यात्रियो का तिलक लगाकर एवं शाल भेंटकर पुष्प माला अर्पन कर स्वागत किया गया। हरदा न पा अध्यक्ष द्वारा यात्रा के सबंध में जानकारी देते हुऐ बताया गया कि पुरी यात्रा में कुल 66 यात्री, 02 अनुरक्षक, 05 सुरक्षाकर्मी 01 डॉक्टर शामिल है। तीर्थ यात्रियो में शामिल महिला यात्रियो का स्वागत भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य साधना सुरेन्द्र जैन एव महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गाबाई मोर्य द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना के प्रदेश संयोजक राजगोपालाचार्य सहित भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा, पूर्वराजस्व मंत्री कमल पटेल, हरदा नगर पालिका अध्यक्ष , डॉ श्रीरंग मजूमदार, मनोहरलाल राठौर, अशोक जैन, उदयसिंह चौहान, सिद्वार्थ पचौरी, गजेन्द्र सिंह, प्रहलाद पटेल, विजयसिंह सावनेर, शिवनारायण साध, प्रेमनारायण पटेल, सुधीर सोनी, भगवानदास दोगने, सुभाष पटे, जगदीष सोलंकी, उपेन्द्र गद्रे, प्रदीप गौर देवीसिंह सॉखला ,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य साधना सुरेन्द्र जैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गाबाई मोर्य, महामंत्री अनिता दिनेश मौर्य, अनिता संतोष अग्रवाल सदस्य शामिल थे।

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।