आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने वालों को मिलेगा इनाम एसपी की सराहनीय पहल से पुलिस का बढ़ेगा मनोबल

हरदा- पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिह द्वारा टिमरनी पुलिस टीम को उल्लेखनीय कार्य करने पर पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। उनके इस सराहनीय कदम से न केवल जांबाज पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा अपितु वे पूरी तन्मयता से देशभक्ति ,जनसेवा की उक्ति को सौ फीसदी चरितार्थ करेंगे । महाराणा प्रताप प्राइवेट स्कूल करताना की शिक्षिका द्वारा 6 जनवरी को स्कूल के संचालक खुमार सिंह राजपूत के खिलाफ शादी करने का झांसा देकर 5 वर्षों से बलात्कार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 08/18 धारा 376 (2) (n)506 भदबी कायम कर विवेचना शुरु कर दी। एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के लिए टीम बनाई गई जिसमें उपनिरीक्षक रमेश पिपलोदिया, भारती विश्कर्मा, पूनम चंद साहू शामिल थे। टीम ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपी को रात्रि में ही गिरफ्तार कर लिया और रविवार को न्यायालय में पेश भी कर दिया ।जेल वारंट बनने से जिला जेल हरदा में आरोपी को दाखिल भी कर दिया।
mukeshdubeyele@gmail.com

Comments

Share