हरदा विधायक ने किया भूमि पूजन व सांस्कृतिक मंच निर्माण की घोषणा
हरदा :- विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने क्षेत्रिय भ्रमण के दौरान आज अपनी विधानसभा के ग्राम-झल्लार पहुँचे। विधायक डॉ. दोगने ने ग्रामीणजनों से मुलाकात की उनकी समस्याएँ सुनी व समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने काआश्वासन दिया। गौरव सराठे द्वारा बताया गया कि ग्राम-झल्लार में विधायक डॉ. दोगने ने चौदवे वित की 5.58 लाख रूपये की राशी से स्वीकृत 150 मीटर सी.सी. रोड़ का भूमि पूजन किया गया साथ ही विधायक द्वारा ग्रामीणजनों की मंशानुसार विधायक निधि से सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य हेतु पचास हजार रूपये की राशि देने की घोषणा की गई। ग्रामीणजनों द्वारा विधायक डॉ. दोगने का आभार व्यक्त किया व पूरे ग्राम में मिठाईयाँ बाटी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालकृष्ण पाटील, बद्री जोशी, अजय पाटिल, दादू कोरकू, बालकराम, दिनेश, विनोद, जुआरी पटेल, व ग्राम सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Comments