आम रास्ते के बीचों बीच लगी डीपी से हादसे की आशंका
विभागों ने नियमों को ताक पर रखकर की पार्किंग की व्यवस्था
हरदा -कलामंदिर तिलक चौराहे पर जो तिलक सिटी कांप्लेक्स बना है। जिसमें पार्किंग की जगह ना होने कारण बिधुत बिभाग ने जनता के लिए पार्किंग की सुविधा के लिए बरसों से लगी डीपी को हटाकर आम रास्ते के बीच में लगाकर रास्ता बंद कर दिया। नगर पालिका ने ज्यादा जगह में मूर्ति भी लगवा दी साथ ही हेंडपम्प के मुंह की दिशा भी चेंज कर दी जिससे ज्यादा से ज्यादा जगह पार्किंग की बन सके।इस चौराहे पर कही भी बाहन खड़े करो यातायात विभाग की मेहरबानी से कभी भी इस चौराहे पर चालान नहीं काटे जाते हैं।
डीपीके पास वाहन खड़े करने वाले सावधान डीपी से आइल गिर रहा है अगर कभी डीपी में फॉल्ट हुआ आग लगी तो नीचे फैला ऑइल तुरंत आग पकड़ लेगा तथा खड़े बाहनों में भी आग लग कर बिस्फोट हो सकता है अनेक लोगों के साथ दुर्घटना हो सकती है। यह याद रखे कि कोई आपका घर पर इंतजार कर रहा है।
Comments