महारानी पद्मिनी का अपमान राजपूत समाज के साथ ज्ञापन सौंपने आए युवराज

mukeshdubeyele@gmail.com
लौहपुरुष हरदा। राजपूत समाज की महारानी पद्मावती को फोकस कर बॉलिवुड के फिल्म निर्माता एवं निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई फिल्म का न केवल राजपूताना वंश के लोग नाराज हैं बल्कि इससे सारे हिंदू समाज में भारी आक्रोश विद्यमान है। विगत दिवस राजपूत समाज एवं करणी सेना द्वारा जिला प्रशासन को इस फिल्म के विरोध में सौंपे गए ज्ञापन के अवसर पर हिंदू समाज के सभी वर्गों ने एकत्रित एकत्रित होकर अपनी नाराजी जताई है। इस मौके पर मकड़ाई राजघराने के युवराज अभिजीत शाह ने भी अपने सामाजिक सरोकार निभाते हुए संपूर्ण समाज के साथ मिलकर ज्ञापन सौंपकर सौंपकर अपनी सहभागिता दिखाई। श्री शाह ने कहा कि हमारे समाज के इतिहास के साथ बॉलिवुड फिल्म निर्माताओं द्वारा खिलवाड़ कर इसे गलत तरीके के साथ प्रस्तुत किया जा रहा है। इससे संपूर्ण समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। हमें अपने इतिहास को गलत ढंग से पेश किए जाने वाले निर्माताओं से विरोध इसलिए है कि उनके द्वारा पेश की गई सामग्री से नई पीढ़ी को अपने इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त होगी और उनके विचारों पर विपरीत असर पड़ेगा । इस बारे में यह कहना है कि फिल्म निर्माताओं को ऐसी फिल्म बनाते समय संपूर्ण समाज की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के निर्माता एवं निर्देशकों को इसमें ऐसे दृश्यों को हटाना चाहिए जिससे हमारी एवं संपूर्ण समाज की भावनाएं आहत होती हैं। आज हमारे हमारे समाज की देश एवं दुनिया में ये निर्माता गलत तस्वीर पेश कर करोड़ों डॉलर कमाकर अपनी दुकानदारी चला रहे हैं मगर इससे दुनिया में हमारे सिद्धांतों और संस्कारों के बारे में गलत संदेश जा रहा है। इस मौके पर सभी समाजों में राजपूत, ब्राह्मण, अग्रवाल व अन्य सभी वर्गों ने एकजुट होकर अपनी आपत्ति जताई। ----------------------------------------------ा 

Comments

Share