आगनबाड़ी भवन निर्माण में अनियमितता से ग्रामीणों में आक्रोश,सरपंच सचिव की ठेकेदार से साठ गांठ ।
शेख सलमान
उपसरपंच पंचो एवं ग्रामीण ने आलाधिकारियों से की शिकायत
हरदा/ दीप गांव कला -खिरकिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सोमगांव कला में सरपंच चुनाव के पश्चात आरोप प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा। ग्रामीणों द्वारा सरपंच सचिव ठेकेदार की मिलीभगत से आंगनबाड़ी भवन के घटिया निर्माण को लेकर आक्रोशित है। उपसरपंच रामभरोस पटबारे द्वारा हाल ही में जिला कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खिरकिया में लिखित शिकायत करके गांव में चल रहे आंगनबाड़ी भवन के निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री लगाने की शिकायत की। उप सरपंच ने बताया कि निर्माण नियमों के विरुद्ध करते हुए 12 mm सरिए के स्थान पर 10 mm सरिए का उपयोग हो रहा है रेत सीमेंट मिट्टी के मसाले का जो मिश्रण बनाया जा रहा है उसमें भी सीमेंट की मात्रा कम डाली जा रही है । सरपंच सचिव और ठेकेदार द्वारा दबंगई से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इनका कहना है----- यह आरोप झूठे हैं यह पूर्व सरपंच दुर्गाबाई पति रामभरोस पटवारे जो वर्तमान में उपसरपंच है एवं उनकी पत्नी जो की पंच है उनके पंचायत भवन और सीसी रोड के संबंध में न्यायालय से जो 5लाख 81 हजार900 रुपए के आदेश हुए हैं आदेश की राशि को वही हमारे ऊपर दबाव बनाकर राशि का भुगतान हमारे द्वारा कराना चाहते हैं। राजेश देबड़ा सरपंच सोमगाब कला इनका कहना है--- हमारे द्वारा किसी प्रकार की दबंगता नहीं दिखाई गई मदन मुकाती सचिव ग्राम पंचायत सोम गांव कला
Comments