स्टाम्प बिक्री में खुल्लम खुल्ला हो रही लूट खसोट -

हरदा-जिला मुख्यालय में खुल्लम खुल्ला स्टाम बिक्री में लूट-खसोट करने का मामला प्रकाश में आया है। स्टाम्प वेंडर 100 रुपए के स्टाम्प को ₹150 में देते हैं। और एक हजार बाले स्टॉम्प को बारह सौ रूपए में बेचा जा रहा है। जिस बजह से स्टाम्प बेंडर और किसानों में आये दिन बिबाद की स्थिति बनती हैऔर उसकी रसीद भी नहीं देते हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों से यह लूट खसोट वर्षों से किया जा रहा है ।इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने के बाद भी लूट-खसोट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ई रजिस्ट्री से किसानों में उम्मीद जगी थी कि स्टाम्प बिक्री की अवैध वसूली पर रोक लगेगी किंतु बेंडर स्टाम्प की कमी बता कर किसानों से अवैध वसूली कर जहां एक ओर शासनादेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं वहीं दूसरी ओर किसानों को आर्थिक रुप से परेशान भी कर रहे हैं। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि जिला मुख्यालय में जिला कलेक्टर से लेकर समस्त जिम्मेदार अधिकारी रहते हैं फिर भी खुलेआम हो रही लूट को रोकने में अक्षम सिद्ध हो रहे हैं। इससे ऐसा जाहिर होता है कि इस लूट खसोट में कहीं ना कहीं उनके हाथ होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बहरहाल मामला चाहे जो भी हो किंतु जो हालात बरसों से विद्यमान है उसे दूर करने की दिशा में एक भी स्टाम बेंडर के खिलाफ किसानों से धोखाधड़ी का प्रकरण कायम कर उनके खिलाफ कार्यवाही ना करना अधिकारियों के गैर जिम्मेदार रवैया और उनकी मिलीभगत होने की आशंका को उजागर करता है।

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।