पुलिसकर्मियों को महीने में मिलेंगे 2 अवकाश, मानसिक तनाव से मिलेगा छुटकारा
दैनिक यलगार टाइम
शिशिर गार्गब जी
मप्र के पुलिसकर्मियों के लिए शुक्रवार को बडी सुकून वाली खबर आई है, डीआईजी संतोष कुमार ने आरक्षक से लेकर एसआई तक को एक महिने में दो दिन छुट्टी देने के निर्देश जारी किए है। अब महिने में दो दिन पुलिसकर्मी छुट्टी पर रहेंगें। डीआईजी ने यह निर्णय पुलिस विभाग में बढ़ते मानसिक तनाव को कम करने को लेकर लिया है।यह व्यवस्था अब धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी, जिसके लिए पुलिस मुख्यालय ने विचार शुरु कर दिया है। यह व्यवस्था 15 जनवरी से लागू होगी। टीआई को भी माह में एक दिन की छुट्टी मिलेगी। रात्रि गश्त होने पर उन्हें अगले दिन सुबह थाने आने की जरूरत नहीं होगी। डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को यह आदेश जारी किए।
डीआईजी संतोष का मानना है कि इस फैसले के बाद पुलिसकर्मियों में तनाव की स्थितियां कम होगी। आत्महत्या के मामले कम सामने आएंगें। पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ समय बीता पाएंगे जिससे माहौल में बदलाव होगा और अवसाद के हालत कम बनेंगें।
आदेश में ये बातें है शामिल
निर्धारित अवकाश के एक दिन पहले पुलिसकर्मी अपनी केस डायरी और अन्य कागजात थाने में जमा कराना होगा।
रोटेशन प्रणाली के तहत सभी को 15 दिन में एक दिन छुट्टी दी जाएगी।
कर्मचारी अवकाश के दिन अपना हेडक्वार्टर छोड़ बाहर भी जा सकते हैं।
टीआई को भी छुट्टी का लाभ मिलेगा।
पुलिसकर्मियों का हेल्थ कार्ड भी बनाया जाएगा।
सीएसपी और एसडीओपी कार्यालय में मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे।
15 फरवरी तक सभी के हेल्थ कार्ड बनकर तैयार हो जाएंगे।
इसके तहत संबंधित पुलिस कर्मचारी से पूछा जाएगा कि उसे माह के दो दिन कब अवकाश चाहिए।
गौरतलब है कि पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश दिये जाने की मांग अर्से पुरानी है।सरकार द्वारा प्रदेश भर में पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए भले ही ट्रेनिंग एवं कार्यशालाएं आयोजित की जाती थी लेकिन इसके बावजूद प्रदेश में तनाव के चलते कई पुलिसकर्मियों की आत्महत्या के मामले सामने आ रहे थे। अक्सर एेसी खबरें भी सामने आते रहती हैं, जिनमें छुट्टी न मिलने से परेशान पुलिसकर्मी तनाव के कारण काेई अप्रिय कदम उठा लेते हैं।बीते दिनों ही अशोक नगर के एक थाने में पदस्थ एएसआई ने फांसी लगाकर जान दे दी थी और सुसाइड नोट में मौत का कारण दिन-रात बिना छुट्टी के लगातार ड्यूटी को बताया था, साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों के दुर्व्यवहार को भी बताया था।ऐसे में पुलिसकर्मियों को तनाव से दूर रखने के लिए पुलिस ने जो पहल की है वह काबिले तारीफ है। महिने में दो दिन की छुट्टी से पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी, साथ ही ये छुट्टियां मानसिक तनाव को दूर करने में भी कारगार साबित होंगी।
Comments