ग्राम कायदा में सम्पन्न हुई आदिवासी समाज की बैठक
टिमरनी :- ग्राम कायदा में आदिवासी समाज की बैठक सम्पन हुई जिसमें जिला स्तरीय कार्यक्रम किये जाने के संबंध में चर्चा कर सहमति बनाई गई समाजिक उत्थान एवं विकास के लिये समाजिक एकता बच्चों की शिक्षा एवं सांवैधानिक अधिकारों के संबंध में अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश मसकोले द्वारा कहा गया कि जहाँ आर्थिक व शैक्षिणीक रूप से कमजोर व कम पढ़े लिखे लोगों की संख्या ज्यादा होती है वहाँ शोषण व अत्याचार का ग्राफ बढ़ जाता है। जब तक आपको संबैधानिक रूप से मिले अधिकारों का पता नही होगा अथवा उन अधिकारों का उपयोंग करना नहीं आता हो तो हम हमारे अच्छे भविष्य की कल्पना नहीं कर सकते। यदि समाज का हर व्यक्ति व बच्चा शिक्षित होगा तभी वह अपने अधिकारों व जबाबदारियों को समझ सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदा जिला पंचायत सदस्य लक्षमण कलम द्वारा की गई। उक्त कार्यक्रम को नेहरू पटेल मुरलीखेड़ा, सुभाष मसकोले, रामनारायण काजले, दिनेष धुर्वे, आर.डी. बरकडे, लक्ष्मण सेलुकर, आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुनिल उईके पिपल्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर रामकिशन धुर्वे जनपद सदस्य, संतोष उईके राजाबरारी, रमेश उईके कायदा, रामगोपाल मसकोले, सुरेश सलाम गुठानिया, डॉ. प्रेमनारायण इवने, नानकराम मरापे गोमगांव, सहित आस-पास कई ग्रामों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Comments