सर चढ़कर बोल रहा सत्तासीन पार्टी के नेता व उनके रिश्तेदारों का आतंक--गार्गब

 हरदा- सत्तासीन पार्टी के नेता व उनके रिश्तेदारों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। सरेआम मारपीट गाली गलौज की जा रही है। जिसकी रिपोर्ट थाना में नामजद दर्ज करवाई जा रही है फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आदित्य गार्गव ने पुलिस महानिदेशक भोपाल को पत्र भेजकर पुलिस पर दबाव में आकर कार्यवाही नहीं करने का आरोप लगाया है। श्री गार्गब ने बताया कि 8 जनवरी को सिराली रेंज में पदस्थ लिपिक कन्हैया लाल रावत के साथ भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तोमर द्वारा ऑफिस में घुसकर गाली-गलौज की गई, जिसकी रिपोर्ट सिराली थाना में दर्ज कराई गई।धारा 353 204 506 के तहत मामला तो दर्ज कर लिया गया किंतु अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। इसी तरह लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुधीर निगम के साथ हरदा ठेकेदार राजीव जैन एवं उसके बेटे ने गाली-गलोच ,मारपीटी एबं जान से मारने की धमकी दी जिसकी भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। धारा 186, 353 294, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया किंतु आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। सत्ता पार्टी के नेता सत्ता के मद में शासन के कानून कायदों की परवाह किये बिना जान से मारने की धमकी देकर दबाव बना रहे हैं और सरकारी कामकाज में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं बेहद संगीन अपराध पर भी पुलिस की कार्यशैली तमाम नए सवालों को जन्म दे रही है डीजीपी द्वारा तत्काल गिरफ्तारी की कार्यवाही नहीं कराई गई तो इसके विरुद्ध आंदोलन शुरु किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदारी प्रशासन की होगी।

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।