कोई तरस रहा उजियारे को कोई सूरज बांधे फिरता है। नपा अध्यक्ष सुरेंद्र जैन के आवास के समक्ष आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हो जायेंगे।
हरदा- नगर पालिका हरदा अंतर्गत कोई तरस रहा उजियारे को कोई सूरज बांधे फिरता है कि उक्ति अक्षरश चरितार्थ हो रही है। जहां एक ओर 350 सफाई कर्मियों के करीब एक डेढ़ हजार परिजनों के समक्ष वेतन न मिलने के कारण भूखे मरने की नौबत आ गई है वहीं दूसरी ओर नगर पालिका द्वारा स्वच्छता पर्व का चौतरफा जश्न मनाया जा रहा है। लाखों रुपए प्रचार प्रसार में खर्च किए जा रहे हैं। शहर को बड़े-बड़े होल्डिंग्स से पाट दिया गया है। स्वच्छता को लेकर बनाए गए थीम सांग को बजाते डी जे गाड़ियां पूरे हरदा शहर में घूम रही है। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों एवं सफाई कर्मियों की व्यथा से पीड़ित हो कर पार्षद सईद खान (मुन्ना पटेल) पार्षद दीपाली आदित्य गार्गव ने जिला कलेक्टर अनय द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश मिश्रा को पत्र भेजकर सात दिवस के भीतर गत माह का लंबित मानदेय भुगतान कराने की मांग की है अन्यथा हम सब पार्षदगण इस मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन के आवास के समक्ष आमरण अनशन पर बैठने को मजबूर हो जायेंगे।
बड़े दुर्भाग्य की बात यह है कि जिसके दमखम अथक प्रयास से स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने का एडी चोटी का प्रयास किया जा रहा है। उन्ही की उपेक्षा कर उनके परिजनों को दाने दाने के लिए भटकने पर मजबूर किया जा रहा है। इससे अधिक और शर्मनाक बात क्या हो सकती है।
Comments