खाद्य सुरक्षा में हरदा नंबर १ पर , जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की रिकार्ड कार्यवाही।

हरदा। कर्तव्य निष्ठा का जुनून  सर पर सवार हो तो काम का बोझ और विषम परिस्थियां आड़े हाथ नहीं आती। इस उक्ति को शत-प्रतिशत चरितार्थ कर दिखाया है जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री लौवंशी ने। स्वीकृत दो पद में से एक पद लंबे समय से खाली पड़ा है। श्री लौवंशी अकेले ही पूरे जिले का निरीक्षण कर उचित कार्यवाही करते है।
 1 जनवरी से 31 दिसम्बर 17 में कुल 154 नमूने लिए गए। जिसमें से 21 अमानक, 56 की रिर्पोट नहीं आई, 26 प्रकरण कोर्ट में चल रहे है, 1 प्रकरण सीजीएम कोर्ट में भी चल रहा है।

सबसे ताज्जुब की बात यह है कि ३० प्रकरणों का फैसला हो गया है और ५ लाख ९० हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। गोयल मावे वाले पर  सजा भी हुई है। संभाग के तीनों जिलों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो हरदा जिले में सबसे ज्यादा रिकार्ड कार्यवाही की गई है। जिले की कार्यवाही मध्य प्रदेश के टापटेन में हैं। गौरतलब है कि श्री लौवंशी खाद्य एवं औषधि अधिकारी है, जिनके द्वारा कार्यालय के सारे दायित्वों का बखूबी  निर्बहन किया जा रहा है। पूरे जिले का निरीक्षण करने का दायित्व निभाने के अलावा, कम्प्यूटर ऑपरेटर, कार्यालयीन कामकाज, कोर्ट की कार्यवाही भी करनी पड़ती है। काम का अतिरिक्त बोझ होने पर भी सभी कार्यों का समय पर पूरा कर कर्तव्यनिष्ठा का एक अनुकरणीय उदाहरण पेश कर रहे हैं। जो अन्य सरकारी कार्यालय के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए सबब है।

 

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।