थाना छीपाबड़ में रिकार्डेड गुंडों की खैर नहीं, अपराध की रोकथाम का अनोखा तरीका।

हरदा- पुलिस अधीक्षक हरदा द्वारा अपराध की रोकथाम के लिए अनोखा तरीका अपनाया जा रहा है।अपराधियों एवं गुंडों में पुलिस व कानून का भय पैदा करने के लिए थाना छीपाबड़ में रिकार्डेड गुंडों की निगरानी धरपकड़ करके उनकी वर्तमान फोटो फिंगर प्रिंट लेकर समझाइश दी जा रही है। रिपोर्ट दर्ज होने की स्थिति में जिला बदर की कार्यवाही करने की भी चेतावनी दी जा रही है। महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने के लिए कड़ाई से कार्यवाही की जा रही है। एसपी के सख्त आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता कुरील, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस खिरकिया बी एन बसावे, थाना छीपाबड़ की पुलिस तत्परता से कार्यवाही कर रहे हैं। इससे जहां अपराधियों में दहशत एवं भय का माहौल है वही निकट भविष्य में दूरदृष्टि पूर्ण इस अभियान का प्रभावी और सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। पुलिस अधीक्षक की यह पहल बढ़ते अपराध को रोकने में निसंदेह वरदान सिद्ध होगी।

Comments

Share

Popular posts from this blog

आकर्षण का केंद्र बना मकड़ाई किले का अनुपम सौंदर्य, सयानी नदी का सुप्रसिद्ध टापू बनेगा मकड़ाई का ऐतिहासिक किला:अभिजीत शाह

अतिक्रमण हटाओ,नतीजा ढाक के तीन पात- सब्जी बाजार के पास हादसे के बाद खुलेगी नगरपालिका की नींद- हरदा

ब्रजधाम कॉलोनी वासियों का आक्रोश परवान चढ़ा | कॉलोनी वासियों ने जिला कलेक्टर को दिया 12 सूत्रीय शिकायत पत्र