जिले के तीन नर्सिंग होम पर मंडरा रहा बंद होने का खतरा निरीक्षण के दौरान नर्सिंग होम में अनियमितता के खुले राज

जिला कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी के आदेश पर स्वास्थ्य अधिकारी श्री धुर्वे द्वारा 6 नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया पल्स, सिटी हॉस्पिटल और त्रिपाठी नर्सिंग होम में घोर अनियमितता पाई गई। इन नर्सिंग होम में लिफ्ट, रैंप और पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। श्री धुर्वे द्वारा पल्स नर्सिगहोम को 7 दिन का नोटिस दिया गया।12-1- 2018 तक व्यवस्था ना हुई तो रजिस्ट्रेशन निरस्त हो सकता है। तत्पश्चात सिटी हॉस्पिटल और त्रिपाठी हॉस्पिटल को भी नोटिस दिया जा सकता है इन्होंने भी व्यवस्था नहीं की तो उनका भी रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएग। सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। यूजर अपने अपने तर्क दे रहे हैं जब इन नर्सिंग में शुरू से ही यह अनियमितता थी तो इन्हें परमिशन किस आधार पर दी गई ।क्या सिर्फ इन नर्सिंग होम का ही रजिस्ट्रेशन कैंसिल होगा या उन अधिकारियों पर भी कार्यवाही होगी जिन्होंने आपसे सांठगांठ करके इन नर्सिंग होमों को परमिशन दी।

Comments

Share

Popular posts from this blog

आकर्षण का केंद्र बना मकड़ाई किले का अनुपम सौंदर्य, सयानी नदी का सुप्रसिद्ध टापू बनेगा मकड़ाई का ऐतिहासिक किला:अभिजीत शाह

अतिक्रमण हटाओ,नतीजा ढाक के तीन पात- सब्जी बाजार के पास हादसे के बाद खुलेगी नगरपालिका की नींद- हरदा

ब्रजधाम कॉलोनी वासियों का आक्रोश परवान चढ़ा | कॉलोनी वासियों ने जिला कलेक्टर को दिया 12 सूत्रीय शिकायत पत्र