महिला मोर्चा द्रारा स्वच्छ पर्व एवं एकात्म यात्रा की बैठक सम्पन्न

हरदा-प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या साधना जैन द्वारा जानकारी दी गई कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 अंतर्गत आयोजित स्वच्छ पर्व में हरदा भाजपा महिला मोर्चा पूर्णरूप से अपनी सहभागिता प्रदान करेगी। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जो मुहीम चलाई जा रही है वह एक अभूतपूर्व प्रयास है साथ ही जिला भाजपा महिला मोर्चा के सभी सदस्यो द्वारा हरदा नगर के सभी नागरिक बंधुओ, माताओं-बहनों एवं युवा साथियो से आग्रह किया गया कि आप सभी उक्त 13 जनवरी को आयोजित स्वच्छ पर्व में अपने-अपने घरो, दुकानो, प्रतिष्ठानों एवं अपने वार्ड में साफ-सफाई अवश्य करे। और स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता प्रदान करे। उक्त बैठक के दौरान हरदा जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गाबाई मोर्य द्वारा एकात्म यात्रा के सबंध में जानकारी देते हुऐ बताया कि आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के लिये सांकेतिक धातु संग्रहण एवं जनजागरण अभियान में हम सभी सहभागी बने। तद्सबंध में दिनांक 19, 20, 21 जनवरी को एकात्म यात्रा हरदा जिले में प्रवेश करेगी। इस हेतु नगर में पृथक-पृथक स्थानो पर कलश यात्रा निकाली जावेगी। आप सभी एकात्म यात्रा में सहभागी बने । महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी साधना जैन के निवास पर आहूत बैठक के दौरान हरदा भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य साधना सुरेन्द्र जैन, व महिला मोर्चा अध्यक्ष दुर्गाबाई मोर्य, नीलू चौहान, अनिता संतोष अग्रवाल, पूजा तिवारी,उर्मिला सिन्हा, अनिता राठौर, विनिता मोर्य, कमला सोनी, आभा तिवारी, सुनीता उइके,अल्पना मराठा, राधिका चोलकर, निकिता शर्मा, अनिता दिनेश मोर्य व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।