आदिवासी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए हुई महासभा आयोजित

हरदा -रविवार को ग्राम तहसील रहटगांव जिला हरदा की तहसील रहटगांव के ग्राम पांडरमाटी मे सर्व आदिवासी समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन रखा गया | इस कार्यक्रम मे हरदा जिले के विभिन्न ग्रामो से आये आदिवासी समाज के कार्यकर्ता एवं सामाजिक बंधुओ ने हिस्सा लिया | इस कार्यक्रम मे आदिवासी समाज के विकास एवं उत्थान किस प्रकार किया जाए इस बिन्दु पर बात की गई | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश मर्सकोले ( आदिवासी समाज के जिला संरक्षक ) ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज शैक्षणिक रूप से पिछड रहा है तथा उन्होने आग्रह किया की बच्चो कि पर ध्यान दें | हमे विकास चाहिए जिसके एक पड़ाव आर्थिक रूप से मजबूत होना तथा दूसरा शैक्षणीक रूप से ताकतवर होना होता है।समाज एकजुट होकर अपने हक ,अधिकार के लिए एक साथ आवाज उठाये | आदिवासी छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष लोकेश कलमे ने कहा कि आदिवासी छात्राओं के लिए जिले स्तर पर प्री मैट्रिक छात्रावास नही है जि़सके कारण आदिवासी समाज की छात्राओं की शिक्षा का स्तर पिछड रहा है | गौंड समाज के जिला अध्यक्ष सुभाष मर्सकोले ने कहा कि आदिवासीयो के लिए संविधान मे विशेष कानून बने हुए है जिसकी आदिवासियों को जानकारी होना चाहिए | अगर आदिवासी के साथ कही पर भी शोषण या अत्याचार होता है तो एक साथ मिलकर संघर्ष करे | आदिवासी छात्र संगठन के जिला संरक्षक लक्षमन सेल्यूकर ने कहा कि आदिवासी समाज के पास शिक्षा ही एक मात्र हथियार है जिसके द्वारा अपना विकास, हक व अधिकारो को प्राप्त किया जा सकता है | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष रामनारायण काजले ने की | कार्यक्रम का संचालन गौड समाज के उपाध्यक्ष सुनिल उईके ने किया | कार्यक्रम मे अन्य बालाराम अहाके, आर.डी बरखडे, पुरुषोत्तम कलम जयस ,रामगोपाल मर्सकोले पीपल्या, प्रेम इवने, नानकराम मरापे गोमगांव, विष्णु मर्सकोले निमाचा,श्री राम आम्बा बोथी, विशन उमरदा, नंदकिशोर आमाखाल, नेहरू दादा मगरधा,संतोष राजाबरारी, भागीरथ महुखाल, तुलसीराम बोरपानी, शिवनारायण डुमलाय, वीरबल कायदा, ब्रडलाल सिरसाम गुठानिया, शैतान उईके पटाल्दा, रमेश कालपी, मुन्ना धनपाडा, हरु सालई, मानक मगरया, सुंदरलाल गोमगावं | आयोजक समिति पांडरमाटी अध्यक्ष केवलराम ककोडिया, तुलसीराम भल्लावी सरपंच, जितेन्द्र मरकाम, राजेश उईके, अमरदास उईके, नंदकिशोर उईके सहित सैकडो ग्रामीण उपस्थित थे |
mukeshdubeyele@gmail.com

Comments

Share

Popular posts from this blog

प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।