सिराली वासियों को शीघ्र मिलेगी बायपास रोड की सौगात 90 लाख की लागत से बन रहा 1100 मीटर रोड
मुकेश दुबे
हरदा- जिले के खिरकिया जनपद अंतर्गत सिराली में बायपास रोड का निर्माण तेजी से चल रहा है। 90 लाख की लागत में 1100 मीटर लंबाई वाली इस सड़क का निर्माण संजीव मिश्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इस सड़क के बन जाने से जहां एक ओर सिराली रोड पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा वहीं दूसरी ओर सड़क दुर्घटना की आशंका हर समय बनी रहती है वह खत्म हो जाएगी। यातायात का दबाव अधिक होने के कारण यह मांग उठ रही थी जिस को मंजूरी मिलने के साथ-साथ निर्माण कार्य भी समय सीमा के पहले पूरा होने जा रहा है। शीघ्र ही यह सौगात सिराली वासियों को मिल जाएगी।
हुकुमचंद स्कूल से बीएसएनएल टावर तक रोड का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त हो रहा है। स्थानीय जागरूक ग्रामीण लोक निर्माण कार्य पर नजर रखे हुए हैं साथ में सब इंजीनियर ठाकुर, एसडीओ रात्रे, ई ई प्रजापति आदि जिम्मेदार अधिकारियों का आए दिन दौरा होता है। प्राक्कलन के अनुरूप हो रहे निर्माण कार्य में कंपनी द्वारा पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। मसाले का रेशो मानक स्तर पर खरा उतरे इस को ध्यान में रखते हुए मशीन का उपयोग किया जा रहा है। इससे गिट्टी रेत सीमेंट पानी का अनुपात आसानी से निर्धारित हो जाता है। डेकॉन कंपनी द्वारा प्लांट टेस्टिंग के लिए लगाया गया है ताकि भ्रम की स्थिति ना बन सके। रोजाना टेस्टिंग की जाती है ताकि गुणवत्तायुक्त सड़क सड़क निर्माण कार्य हो सके।
ग्रामीण गोलू मंसूरी, सुंदरलाल राजपूत ने बताया कि निर्माण कार्य में सड़क की मजबूती का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। प्राक्कलन के अनुरूप मजबूती के लिए जहां प्रत्येक 32 मीटर पर लोहा लगाया जा रहा है वहीं प्रत्येक 4 फिट पर कटिंग भी की जा रही है ताकि सड़क की मजबूती बनी रहे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की देखरेख में यह सड़क का निर्माण हो रहा है। जहां एक ओर घटिया सड़क निर्माण की खबर सुर्खियों में रही है वहीं दूसरी ओर सुर्खियों से परे गुणवत्तायुक्त सड़क के निर्माण से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है।
क्या कहते हैं आलाधिकारी --
हमारे द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। कोर कटिंग , डिस्टेंस देखते हैं। सही अनुपात में मिश्रण मिलाया जा रहा है। सड़क की गुणवत्ता सही है।
एसडीओ श्री रात्रे लोक निर्माण बिभाग जिला हरदा।
Comments