स्वच्छता की समझाईश दी अधिवक्ता ने हरदा। शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला डोमरीकला का अधिवक्ता रामदयाल झुर्रिया ने गत दिनों अवलोकन किया। इस दौरान उन्होने जहां बच्चो को स्वच्छता की समझाईश देते हुये अपने भविष्य को उज्जवल बनाने की सीख दी। वही शैक्षणिक नवाचार को भी देखा और सराहा। श्री झुर्रिया ने कहा कि शिक्षाविद राघवेन्द्र पारे एवं दिनेश तिवारी की शैक्षणिक गतिबिधियों को सराहते हुये कहा कि चार्ट एवं गतिबिधियों से बेहतर ढंग से शिक्षा दी जा सकती है। शाला परिसर भव्य एवं आकर्षक है। शाला की दीवारों पर जो चित्र बने है वे शिक्षक की भूमिका अदा कर रहे है। किसी कक्ष में शिक्षक यदि मौजूद नही है तो बच्चे अपने से पढ लिखकर सीख सकते है और अपने ज्ञान को बढा सकते है। उन्होने कहा कि हमारी नजर में पहला ऐसा सरकारी स्कूल है जहां पर इतनी बेहतर शिक्षण व्यवस्था है।

Comments

Share

Popular posts from this blog

आकर्षण का केंद्र बना मकड़ाई किले का अनुपम सौंदर्य, सयानी नदी का सुप्रसिद्ध टापू बनेगा मकड़ाई का ऐतिहासिक किला:अभिजीत शाह

अतिक्रमण हटाओ,नतीजा ढाक के तीन पात- सब्जी बाजार के पास हादसे के बाद खुलेगी नगरपालिका की नींद- हरदा

ब्रजधाम कॉलोनी वासियों का आक्रोश परवान चढ़ा | कॉलोनी वासियों ने जिला कलेक्टर को दिया 12 सूत्रीय शिकायत पत्र