इन्द्रपुरा ग्राम एवं वंशीपुरा ग्राम में आदिवासी समिति का गठन। ग्राम इन्द्रपुरा में आदिवासी समाज की बैठक सम्पन्न।
हरदा:- रविवार को रहटगॉव तहसील के वन ग्राम इन्द्रपुरा में आदिवासी समाज की बैठक संम्पन्न हुई । बैठक में ग्राम इन्द्रपुरा व ग्राम वंशीपुरा की समितियों का गठन सर्व सम्मति से मुख्य अतिथि आदिवासी समाज के जिला संरक्षक रमेश मसकोले की सहमती से किया गया जिसमें अबधसिंह मसकोले को ग्राम अध्यक्ष व अनोखी सिराले को ग्राम उपाध्यक्ष एवं लालसिंह कलमे सरपंच इन्द्रपुरा को कोषाध्क्ष बनाया गया । इसी प्रकार वन ग्राम वंशीपुरा के चम्पालाल काजले को ग्राम अध्यक्ष व प्रेमसिंह पान्से को उपाध्यक्ष व चैनसिंह पटेल को कोषाध्यक्ष बनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदिवासी समाज के जिला संरक्षक रमेश मसकोले द्वारा सभी नये पदाधिकारीयों का स्वागत किया गया तथा उन्होंने अपने उद्धबोधन में कहा की इस प्रकार से सामाजिक आयोजन किये जाने का एक ही मकसद है कि समाज एकजुट हो। क्योंकि आज समय तेजी से बदल रहा है। ऐसे में सामाजिक विकास और समस्याओं के समाधान के लिए आपसी एकजुटता जरूरी है। इसलिये सभी आदिवासी समाज को एकजुट होने की आज महती आवष्यक्ता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष रामनारायण काजले ने की तथा मंच संचालन सुनिल उईके पिपल्या द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात् मोटर सायकल से समाजिक लोगों द्वारा वाहन रैली निकाली गई, जो ग्राम इन्द्रपुरा से बोबदा होकर ग्राम बड़झिरी पहुॅंची । इस अवसर पर पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष टिमरनी बालाराम कलमे इन्द्रपुरा, पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष खिरकिया हजारीलाल कास्दे, रामबिलास उइके जनपद सदस्य, चैनसिंह उईके जनपद सदस्य जूनापानी, नेहरू पटेल मुरलीखेड़ा, नंदकिषोर बैठे आमाखाल, पूर्व सरपंच रेसलपुर अनोखीलाल मसकोले झिरी, दिनेश परते छिरपुरा, रामचरण आमाखाल, जमनादास मोरतलाई, मानक धुर्वे मगरया, गोविन्द उइके मगरया, मोजीराम कलम बोबदा, प्रेमनारयण पान्से बोवदा, नानकराम मरापे गोमगॉव, सुरेश धुर्वे, निर्भयदास इरपाचे झिरी, रामदास लाखदेह, सूरज सलामे गुठानिया, बालाराम कलमे दयाराम सलामें, निर्भयदास झिरी, गौरेलाल झिरी, रामकरण आमाखाल, जगदीश इवने रतनपुर, सहित आस-पास के कई ग्रामों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Comments