पूर्व मंत्री ने रेत माफिया के खिलाफ फिर खोला मोर्चा। रेत के उत्खनन परिवहन से मां नर्मदा के अस्तित्व पर मंडराया संकट।
मुकेश दुबे
हरदा मां नर्मदा के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व को बरकरार रखने के लिए पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल ने रेत माफिया के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है। अपर कलेक्टर को दिए पत्र में अवैध उत्खनन को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। गत दिनों अपनी नानी की अंत्योदय कार्यक्रम में शामिल होने भमोरी घाट गए वहां पर हो रहे उत्खनन की सूचना देकर तहसीलदार नायब तहसीलदार हंडिया टीआई को मौके पर बुलाकर चार ट्रक एवं एक JCB के जप्त करवाने की कार्यवाही की। पूर्व मंत्री की इस पहल से रेत माफिया के साथ-साथ प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ज्ञातव्य हो कि सामाचार पत्र लौहपुरुष ने अपने पिछले अंक में मोटरबोट से हो रहे अवैध उत्खनन के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। जिसको संज्ञान में लेते हुए पूर्व मंत्री कमल पटेल ने फिर से मुहीम छेड़ दी है। मां नर्मदा के पावन पवित्र तटों को रेत माफिया द्वारा तहस-नहस किया जा रहा है। रेत का उत्खनन एवं परिवहन करने में घाटों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया है नर्मदा की कोख को छलनी किया जा रहा है। नाव में मोटर बोट लगाकर बड़ी बेरहमी से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। इससे जहां एक ओर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं वहीं दूसरी ओर मां नर्मदा की अविरल बहने वाली धारा भी प्रभावित हो रही है। ओवरलोड ट्रकों से सड़कों की हालत खराब-- रेत उत्खनन एवं परिवहन से सड़क की हालत दयनीय हो गई है।ओवरलोड ट्रक एवं डंपर खुलेआम सड़कों पर दौड़ रहे हैं जिससे सड़कों के परखच्चे उड़ गए हैं यही हालत रही तो बरसात तक सड़कों पर जानलेवा गड्ढे बन जाएंगे जो सड़क दुर्घटना का प्रमुख कारण बनेंगे । रॉयल्टी की हो रही चोरी -रेत के उत्खनन एवं परिवहन में रॉयल्टी की चोरी कर शासन को राजस्व के रूप में कई सालों से करोड़ों रुपए की हानि पहुंचाई जा रही है। भारी विरोध एवं शिकायत के बाद भी यह सिलसिला नहीं रुक रहा। गत माह अपर कलेक्टर ने भी भमोरी घाट का औचक निरीक्षण कर 400 मजदूरों को हटाने की कार्यवाही कर रेत उत्खनन परिवहन में लगे वाहनों को जप्त करने की कार्यवाही की थी। इसके बाद भी उत्खनन का सिलसिला नहीं थम रहा। रेत माफियाओं के हौसले किस कदर बुलंद और हावी है उसके इस रवैया को देख कर इसका अंदाजा सहज तरीके से लगाया जा सकता है। शासन एवं पर्यावरण के लिए दुश्मन बने रेतमाफिया की हरकतों पर कब विराम लगेगा यह बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
Comments