नगर पालिका में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी। अधिकारियों की चुप्पी से आरोपों का नहीं हो पा रहा पटाक्षेप।

 mukeshdubeyele@gmail.com
हरदा- नगर पालिका हरदा में आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। जहां एक ओर कांग्रेसी विकास व निर्माण कार्यों में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगा रहे हैं वहीं दूसरी ओर सत्तासीन भाजपा समर्थित न पा अध्यक्ष सुरेंद्र जैन सारे आरोपों को खारिज करते हुए विकास कार्य में अनावश्यक अड़ंगा डालने की बात कह रहे हैं।      इसमें सच्चाई क्या है यह आम लोगों को तो नहीं मालूम। किंतु जनता हकीकत क्या है यह जानने को बहुत उत्सुक है। किंतु जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में चुप्पी का रुख अख्तियार किए हुए हैं। जिससे आरोपों का पटाक्षेप नहीं हो पा रहा जो अत्यंत चिंताजनक एवं विचारणीय है।
*कोटेशन से जनरेटर खरीदी में की गई गड़बड़ी का खुलासा*
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आदित्य गार्गब,पूर्व नपाध्यक्ष अनिल बंसल, मुन्ना पटेल, पार्षद मोइन खान आदि ने मंगलवार को जिला कलेक्टर अनय द्विवेदी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि जनता की परेशानियों को दूर करने के लिए जनरेटर खरीदा गया था फिर भी नगर वासियों को जल संकट का सामना भीषण गर्मी में करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं ने जनरेटर खरीदी में की गई धोखाधड़ी को उजागर करते हुए बताया कि क्षितिज इन्फार्मेटिक्स भोपाल के बिल क्रमांक ki/16/ 17/ 0306 दिनांक 07/06/16 को जनरेटर सेट 500 केवीए थ्री फेस क्रय का भुगतान 54,89, 999 रुपए का किया गया। जब इसी कंपनी का इसी क्षमता का जनरेटर क्रय करने के लिए निजी व्यक्ति ने कोटेशन की मांग की तो कंपनी द्वारा जनरेटर का कोटेशन 27,88,983 रुपए का दिया गया ।
कोटेशन की छायाप्रति से सब कुछ आईने की तरह स्पष्ट हो रहा है। बाजार से दोगुने दर पर जनरेटर क्रय करने के बाद भी नगर वासियों जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। शासकीय धन का दुरुपयोग करने के इस मामले की निष्पक्षता से जांच कराकर उचित कार्यवाही करने के साथ-साथ पेयजल वितरण व्यवस्था सुचारु रुप से संचालित करने के संबंध में सख्त निर्देश देने की मांग की गई है। ताकि आम नागरिकों को दुश्मनी में जल संकट के लिए भटकना ना पड़े
★तो जेल में होंगे नपाध्यक्ष एवं अधिकारी ★
मनीष शर्मा ने बताया कि मेरे द्वारा आरटीआई से जानकारी प्राप्त की गई तब इस सनसनी भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ हुआ। दोगुने दाम पर जनरेटर खरीद कर न केवल सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया अपितु जनता के साथ भी धोखाधड़ी की गई ।
2 वर्ष पहले तत्कालीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं श्रीमती साधना जैन सुरेंद्र जैन ने हंडिया जल संयंत्र में बिजली सप्लाई बंद होने की स्थिति में पेयजल वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 27,88,983 रुपए की कीमत के जनरेटर को 54,89,999 रुपए में खरीदा जिसका प्रमाण अभी भी लोकायुक्त भोपाल में लंबित है। इस धोखाधड़ी की जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी से लिखित शिकायत पर जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।
श्री शर्मा ने दावा किया है कि जब भाजपा सत्ता से हटेगी तब तात्कालीन अधिकारी एवं नपा अध्यक्ष दोनों जेल में होंगे।
★खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तर्ज पर काम कर रहे कांग्रेसी -सुरेंद्र जैन★
नपा अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने कांग्रेसियों के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कांग्रेसियो की पृष्ठभूमि आरोपों से शुरू होती है और आरोपों पर ही खत्म होती है। वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाकामी पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। जबकि जो काम कांग्रेस से 60 वर्षों में नहीं किया वह कार्य मोदी जी ने 4 वर्षों में न केवल कर दिखाया अपितु विश्व भर में राष्ट्र का गौरव और सम्मान बढ़ाया है अपितु राष्ट्र का विकास किया है। इसी तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मप्र एक प्रगतिशील राज्य बन गया है।
श्री जैन ने बताया कि जनता जनार्दन ने कांग्रेस प्रत्याशी को 7हजार मतों से नाकारा दिया।
5 साल तक कांग्रेस के नेता हेमंत टाले अध्यक्ष रहे। नकली सामानों को बिना बिल के खरीदा गया। गलत माल बेचने में जेल भी जाना पड़ा। हो रहे विकास को कांग्रेसी पचा नहीं पा रहा है।खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे की तर्ज पर काम कर रहे हैं।
जनरेटर खरीदी के लिए ऑल इंडिया ऑनलाइन टेंडर जारी करके टैक्स का भुगतान करके उसे खरीदा गया ।जो 3 माह से लगातार काम कर रहा है दो से ढाई सौ घंटे लगातार चलाकर पेयजल सप्लाई किया गया। उन्होंने बताया कि आरोप लगाना सरल है किंतु काम करना कठिन। विपरीत परिस्थितियों में आरोप लगाने की बजाय अपने ट्रैक्टर से पानी सप्लाई में सहयोग किया जाता तो जनता को अधिक पानी उपलब्ध कराकर व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सकता था। किंतु ऐसा करने की बजाय अपने कर्तव्यों से मुकर गए।
श्री जैन ने कहा कि मैं स्वयं को खुशनसीब मानता हूं हमने जनता की सेवा की है। शहर के करीब 250 बोर सूख गए।नया क्षेत्र जो नगर पालिका में शामिल हुआ वह बोरो पर आश्रित थे। हमने पेयजल व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 45 टंकियां तीन हजार लीटर बाली, 10 टैंकर, 4ट्रैक्टर खरीदा और कुल 10 ट्रैक्टरों से 24 टैंकरों के माध्यम से 75 टंकियों को भरकर पानी उपलब्ध कराने की कोशिश की है। यह कार्य प्रातः 8:00 बजे से शुरू होकर रोजाना रात के 2:00 बजे तक चलता है। नल कनेक्शन के माध्यम से रोजाना प्रातः जल सप्लाई किया जाता है।
 श्री जैन ने आरोपी कांग्रेसियों को खुला चैलेंज देते हुए कहा कि नगर पालिका को एक और जनरेटर की जरूरत है कांग्रेसी यदि देना चाहते हैं तो ₹100 के स्टांप पर निविदा भर सकते हैं और जनरेटर जिस रेट पर देना चाहते हैं उसे दे सकते हैं। अगर यह चैलेंज स्वीकार नहीं है तो लिखित रूप से माफी मांग सकते हैं।

 ★★★★  इस संबंध में जब हमने नगरपालिका अधिकारी दिनेश मिश्रा से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि कलेक्टर सर ने मुझे जांच के आदेश दिए है।और शीघ्र ही पूरी जानकारी कलेक्टर महोदय को लिखित रूप में दे दी जाएगी।

Comments

Share