हमकदम ग्रुप की अभिनव पहल से निखरेगी छिपी प्रतिभा। विद्यार्थियों को सुनहरा अवसर उपलब्ध कराएंगे - जैन।
हरदा। गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार के बच्चों को सुनहरा अवसर उपलब्ध कराने के मकसद से बुक बैंक की शुरुआत की जा रही है। इससे जहां एक ओर कक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद विद्यार्थियों के लिए अनुपयोगी हो चुकी पुस्तकें नोट्स आदि का सदुपयोग हो जाएगा, वहीं दूसरी ओर निशुल्क सुविधा मिल जाने पर अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा यह विचार नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय वाचनालय में हमकदम ग्रुप के बुक बैंक के रविवार को शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों को ट्यूशन कोचिंग की सुविधा नहीं मिल पाती। कॉपी किताब खरीदने में भी दिक्कतें आती है। इन्हीं असुविधाओं को दूर करने के लिए बुक बैंक के अभिनव पहल की शुरूआत की गई है। स्कूल में जाकर इसका प्रचार प्रसार किया जाएगा। बच्चों एवं नागरिकों को जागरुक कर पुस्तक लेने एवं देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जुलाई माह में प्राथमिक कक्षा से लेकर कॉलेज स्तर की पुस्तकों का लेनदेन होगा। एवं पुस्तके नोट्स दान देने बालो का एक रजिस्टर में एंट्री की जाएगी,और दूसरे रजिस्टर में पुस्तके कॉपी ले जाने बालो की एन्टी रखी जायेगी। प्रतियोगिता परीक्षाओं की पुस्तक एवं नोट्स उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी । शुभारंभ पर318 पुस्तके 200 नई नोटबुक एवं 150 पेन नागरिकों द्रारा सोंपे गए।
सफल प्रतियोगियो के अनुभव का मिलेगा लाभ। श्री जैन ने कहा कि विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल हुए प्रतियोगियों के अनुभव का लाभ बुक बैंक में युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे अधिकारी कर्मचारियों से संपर्क कर सप्ताह में एक दिन उनका कार्यक्रम रखकर बच्चो को सफलता की टिप्स दी जाएगी।एवं बच्चो को प्रतियोगिता में आ रही समस्याओ को दूर करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। कम खर्चे में बड़े-बड़े शहरों में मिलने वाली कोचिंग के नोट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। बुक बैंक जिले ही नहीं अपितु प्रदेश भर में कीर्तिमान स्थापित करेगा। हमकदम ग्रुप द्वारा इसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला खाद्य एवं औषधि अधिकारी ने किया सहयोग -बुक बैंक परिसर में जाकर जिला एवं खाद्य पूर्ति अधिकारी जेपी लवबंशी ने कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की पुस्तकें देने के साथ साथ बड़ी कॉपियां एवं पेन दिए। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें देने एवं सप्ताह में एक दिन युवाओं को सफलता के टिप्स देने का आश्वासन दिया और कहा कि यह अनुकरणीय पहल है। इसके माध्यम से प्रतिभा शालियों का भविष्य निखरेगा। mukeshdubeyele@gmail.com
Comments