भय का भूत भगा रहा जनसंवाद कार्यक्रम । साइबर अपराध रोकने में मील का पत्थर साबित हो रहा जनसंवाद कार्यक्रम।
हरदा। सेंन्ट मेंरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अति पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील का फादर लियो बाबू ने पुष्पगुच्छे से स्वागत किया । हितेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा साईबर सेल की शारदा तिवारी पुष्पगुच्छे से स्वागत किया गया। महिला सेल प्रभारी भारती विष्वकर्मा का स्वागत वनोर्ट सर द्वारा किया गया। एएसआई अजय रघुवंशी का स्वागत श्रीमति छाया वर्मा द्वारा किया गया । अतिपुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील द्वारा अपने उद्वोधन में छात्र-छात्राओं को सुरक्षित रहने के तरीके एंव बालिकाओं पर बढ़तें अपराध को देखतें हुए बच्चों को साईबर अपराध से बचाव व सावधनिया़ं एंव बालिकाओं एंव महिलाओं पर हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं से बचाव व सावधानिया की जानकारी से अवगत कराया गया । एंव महिला अपराध शाखा से महिला सेल प्रभारी भारती विश्वकर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं गुड टच बेड टच एंव लड़को एंव लड़कियां को पास्को एक्ट की जानकारी से अवगत कराया । ए.एस.आई अजय रघुवंशी द्वारा यातायात नियमों की जानकारी एंव हेलमेट लगाने से दुर्घटनाओ को रोकने के संबंध मे बताया गया । साईबर सेल एक्स्पर्ट शारदा तिवारी द्वारा सोशल नेटवर्किंग साईट्स का उपयोग करने वालो को किन -किन बातो पर सावधानियां एंव बचाव के तरीके एंव फेसबुक पर फ्रेन्ड रिकवेस्ट सभी की एक्सेप्ट नही करना चाही जिनको हम जानते नही है एंव फेसबुक पर सामप्रादायिक दंगे भड़काउ भाषण अश्लील फोटो कमेंट व किसी व्यक्ति की भावनाओं को ठेस पहुचानें वाले पोस्ट नही भेजना चाहिए किसी भी व्यक्ति को फेक प्रोफाईल नही बानाना चाहिए । आजकल सबसे जायदा ओटीपी फ्रोड बढ़ रहे है उनसे कैसे बचा जा सकता है। यदि आपके पास किसी भी प्रकार से प्रलोभन दिया जाता है तो उनके बहकावे में न आये। यदि फोन पर आपको बैंक से संबंधित जानकारी एंव एटीएम की जानकारी मांगी जाती है तो कभी भी किसी को अपने बैक से संबंधित जानकारी नही देना चाहिए । और यदि फ्राड हो जाता है तो तुरंत साईबर सेल से सम्पर्क करना चाहिए । 24 घण्टे के अन्दर रिर्पोट करना चाहिए। इसमें साइबर सेल से संजय यादव भी उपस्थित थे । सभी बच्चों नें रूचिपूर्वक सुना एंव इनसे संबंधित सवाल भी किये और आगे से सभी ने सजग रहने एंव पुलिस का सहयोग करने की बात कहीं। फादर लियो बाबू ने पुलिस द्वारा दी गई जानकारी की सराहना एंव अति पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील का आभार व्यक्त किया ।
Comments