आवास दिलाने में राजनीतिक दलाल सक्रिय। अधिकारियों की आंख में धूल झोंककर अपात्रों को दिया गया आवास योजना का लाभ।
हरदा- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के नगर पालिका एवं नगर परिषदों में पारदर्शिता नहीं बरतने का मामला प्रकाश में आया है। राजनीतिक दलालों से सांठगांठ कर शहरी क्षेत्रों में ऐसे फर्जी व्यक्तियों को अनुदान उपलब्ध कराया गया। जिनके पास पहले से ही मकान बना है। दूसरे विभाग के आला अफसरों से जांच पड़ताल कराई जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। म प्र वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष डीएस चौहान ने इस सनसनीखेज भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करते हुए बताया कि दूसरे के मकान के सामने खड़े होकर अपना कच्चा आशियाना बताया गया और अधिकारियों की आंख में धूल झोंक कर योजना का लाभ ले लिया गया है। प्रत्येक वार्ड में आवास योजना के हितग्राही की सूची को सार्वजनिक नहीं किया गया ताकि असलियत किसी को मालूम नहीं हो सके। अपात्रों को लाभ देकर जहां एक ओर पात्र हितग्राहियों के अधिकार पर कुठराघात किया गया। वहीं दूसरी ओर आवास योजना के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई है। सभी वार्डों की सूची की जांच पड़ताल कराई जाए तो आधे से अधिक फर्जी हितग्राही का नाम सामने आ जाएगा किराएदार वाले मकान को बताकर योजना का लाभ लिया गया है इतना ही नहीं मकान पहले से बना है खाली प्लाट दिखाकर आवास योजना का लाभ ले लिया गया है कई मकानों के डायवर्सन नहीं हुए फिर भी योजना का लाभ दे दिया गया राजनीतिक दलाल इस मामले में सक्रिय है इस नाते शिकायत एवं विरोध के बाद जांच कार्यवाही नहीं हो पा रही जिला प्रशासन इस मामले में हस्तक्षेप कर परिषद की वजह नया दल बनाकर अन्य विभाग के आलाधिकारियों कर्मचारियों से जांच पड़ताल करवाई जाए तो घोर अनियमितता का चौका देने वाला भ्रष्टाचार जगजाहिर हो जाएगा ।
क्या कहते है जबाबदार
यह सब झूट बात है। जिनके पास छत बाले मकान नही है ।उन्हें ही इस योजना का लाभ मिल रहा है। सभी के दस्ताबेजो की बारीकी से निरीक्षण किया गया है।
सुरेंद्र जैन नगरपालिका अध्यक्ष हरदा।
Comments