अब हेलमेट ना पहनने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं।

हरदा। हेलमेट पहनने के लिए जिले में चलाएं जा रहे जागरूकता अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इंसानियत मानवता दिखाते हुए पुलिस पहले दौर में विनम्रता से पेश आ रही है और इस पहल का सकारात्मक असर भी पड़ रहा है। इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा। चाहे पुलिस हो या अन्य सरकारी विभाग के कर्मचारी सोमवार से हेलमेट लगाकर दफ्तर नहीं आएंगे तो उन पर जुर्माना एवं चालान की कार्यवाही की जाएगी।
   यलगार टाइम के ब्यूरो मुकेश दुबे से चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हेलमेट के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में टू व्हीलर स वालों को बताकर पहनने की समझाइश दी जा रही है। इस समझाईश का असर भी दिख रहा है। सोमवार से अभियान को और बड़ा रूप दिया जाएगा। इस अभियान में पुलिस के साथ-साथ सभी सरकारी विभागों के अधिकारी कर्मचारी शामिल होंगे। जो भी बिना हेलमेट के पकड़ा जाएगा उस पर जुर्माना व चालान की कार्रवाई की जाएगी। इसकी कार्ययोजना बना ली गई है। सोमवार से जिले भर में इसका शक्ति से क्रियान्वयन किया जाएगा।
  श्री सिंह ने बताया कि हेलमेट से जान माल की सुरक्षा होती है। इस लिहाज से सभी चालकों की यह नैतिक जिम्मेदारी होती है कि हेलमेट पहन कर न केवल अपनी जान की सुरक्षा करें अपितु पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें ताकि सड़क दुर्घटना को रोका जा सके। वाहन चलाते समय मोबाइल से बात ना करें, शराब पी कर, गाना सुनते हुए वाहन ना चलाएं। आदि सावधानियों को अपनाकर ना केवल हम अपनी अपितु सामने वाले की जान बचा सकते हैं। सावधानी सजगता सक्रियता ही एकमात्र स्वयं एवं दूसरों की जिंदगी बचाने का उपाय। अभियान की सफलता में सहभागी बने हुए सहयोग प्रदान करें।

Comments

Share