विदाई को यादगार बनाने के लिए चौकी प्रभारी ने किया वृक्षारोपण।

हरदा। अपनी पदस्थापना को यादगार और अविस्मरणीय बनाने के लिए चौकी प्रभारी वीपी सिंह ने विदाई समारोह के दौरान करताना थाना चौकी परिसर में वृक्षारोपण किया और वृक्ष के महत्व के बारे में बताया श्री सिंह ने कहा कि वृक्ष जीवन भर हमें देते ही हैं हमसे कुछ लेते नहीं। पर्यावरण असंतुलन का प्रमुख कारण वृक्षों की अंधाधुंध कटाई है। जिस अनुपात में वृक्ष काटे जा रहे हैं उस अनुपात में तैयार नहीं किए जा रहे। इससे असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हम सभी को समय रहते सजक सक्रिय और सतर्क होना होगा।
     इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सब का कर्तव्य है । कुदरत का एक बहुत ही अनमोल तोहफा है पेड़-पौधे। यह हमें फल फूल लकड़ी बास इत्यादि बहुत सी चीज देते हैं। पेड़ पौधों के बिना जीवन अपूर्ण है। या यूं कहिए कि जीवन असंभव है। पेड़ पौधों की वजह से ही आज एक संसार में हरियाली है और इन्हीं की वजह से आज हम जीवित हैं। उन्होंने श्री सिंह के कर्तव्य एवं व्यक्त्वि पर प्रकाश डाला। गणमान्य नागरिक भी काफी संख्या में उपस्थित रहे। उन्हें भावहीन विदाई देते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी।

Comments

Share