अलग अंदाज में मनाया नितेश बादर ने जन्मदिन। पौधों को बच्चों की तरह पालने का लिया संकल्प।

हरदा। केक काटकर आम लोगों की तरह जन्मदिन मनाने की बजाय भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नितेश बादर ने कुछ अलग ढंग से अपना जन्मदिन मनाया। इस अनुकरणीय पहल से जहां गरीबों का आशीर्वाद मिला वही जरूरतमंदों की थोड़ी सेवा हो सकी। शुक्रवार को श्री बादर का जन्मदिन था। सबसे पहले मां नर्मदा का आशीर्वाद लेने हंडिया नेमावर गए। सिद्धनाथ रिद्धनाथ मंदिर में पूजा अर्चना अभिषेक करके श्रद्धालुओं में मूंग के हलवे का प्रसाद बंटवाया ।
तत्पश्चात दोपहर 12:00 बजे हरदा में नगरपालिका अंतर्गत दीनदयाल रसोई घर पहुंचकर 51 सौ की रसीद कटवाई और रुचिकर भोजन का वितरण करवाया। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन , पार्षद व इष्ट मित्रों ने गरीबों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन का आनंद लिया। इस अवसर पर श्री बादर पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने खेत गए और मेढ़ पर बादाम के अनेको पौधे लगाए और बच्चों की तरह उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
वंडर ग्रो स्कूल ने भी श्री बादर का भव्य स्वागत किया।बच्चो ज्ञानवर्धक अनेक कहानिया सुनाई। फिर चारवा के ऐतिहासिक शिव मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर अभिषेक किया। खिरकिया में श्री बादर का भव्य स्वागत किया गया।
शाम को 5:30 बजे श्री बादर वृद्धाश्रम गए जहां पर बच्चों को स्कूल जाने के लिए बेग, बुजुर्गों को दैनिक उपयोगी सामग्री कपड़े व मिठाई दिए। और एक पीपा तेल दिया । जन्मदिन मनाने का यह तरीका स्मरणीय और अनुकरणीय रहा। अपने घर परिवार व इष्ट मित्रों के बीच जन्मदिन ना मनाकर गरीबों के बीच और मंदिर में मनाया।

Comments

Share