बचपन प्ले स्कूल में मनाया राष्ट्रीय पर्व

हरदा। शहर के बचपन प्ले स्कूल में अम्बर क्लब की टीम ने पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस की 72 वी वर्षगांठ को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया । जानकारी देते हुए स्कूल की संचालिका श्रीमती राखी लोकेंद्र पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर के अंबर क्लब के सुरेंद्र सिंह सलूजा द्वारा ध्वजारोहण किया गया । ध्वाजारोहण के पश्चात स्कूल के बच्चों ने देश प्रेम के गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी वही स्कूल के आर्यन नेमा द्वारा नन्ना मुन्ना राही गीत गायन किया गया सभी प्रस्तुतियों पर उपस्थित अतिथियों द्वारा तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया किया। अतिथि श्री सलूजा ने इस अवसर पर कहा कि आज ये नन्हे मुन्ने बच्चे जो गांधीजी ,सुभाष चंद्र बोस , भगत सिंह, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई , की भेषभूषा धारण करके आए हैं यही बच्चे हैं जो कभी भी शहीदों की शहादत को भुलाने नहीं देंगे । इस अवसर पर भारतीय सैनिकों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान अंबर क्लब की टीम द्वारा बच्चों से कुछ पहेलियां पूछी जिनका जवाब बच्चों ने दिया टीम द्वारा बच्चों को चॉकलेट गिफ्ट वितरण किए इस हर्षोल्लास रूपी कार्यक्रम में अंबर टीम सहित स्कूल टीचर दीपाली गुर्जर, पायल अग्रवाल, शिवालिका, रानी गुर्जर, रीमा सहित अन्य स्टाफ उपस्थित था।

Comments

Share