Share
Popular posts from this blog
धन्ना सेठ श्रमिक बनकर ले रहे संबल योजना का लाभ। 40 फ़ीसदी फर्जी कनेक्शनधारी ले रहे बिल माफी का फायदा।
हरदा। नगर पालिका हरदा अंतर्गत संबल योजना का लाभ आंख मूंद कर दिया जा रहा है। जहां एक ओर असंगठित मजदूरों के रूप में संबल योजना के तहत फर्जी तरीके से कार्ड बना दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर विभिन्न योजनाओ के तहत लाभ देकर जरूरतमंद हितग्राहियों के हक पर कुठाराघात किया जा रहा है। संबल योजना के कार्ड के जरिए जिन हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया गया है। उनकी छानबीन की जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। फर्जी तरीके से श्रमिक योजना का लाभ लेने वालों का भंडाफोड़ हो जाएगा। **संबल योजना के तहत असंगठित श्रमिक के बिल माफ कराने के साथ-साथ रियायती दर पर कनेक्शन जारी है। विद्युत मंडल के असिस्टेंट इंजीनियर शैलेश जराठे ने लौहपुरुष पेपर ब्यूरो मुकेश दुबे से चर्चा के दौरान बताएं कि नगरपालिका अंतर्गत कुल 35 वार्ड आते हैं। 30 वार्डों में 13 हजार 500 घरेलू विद्युत कनेक्शन धारी है। जिसमें से करीब चार हजार पांच सौ विद्युत उपभोक्ता संबल योजना का लाभ ले रहे हैं । बताया जाता है कि संबल योजना का लाभ लेने वाले करीब 40 फीसदी फर्जी है। जो कार्ड बनवाकर गरीब बनकर योजना का लाभ ले रहे हैं। *** विद्युत की खपत अधिक होने क...
Comments