शिक्षक दिवस पर शिक्षाविद राघवेंद्र पारे सम्मानित

हरदा। शिक्षक दिवस पर बुधवार को जनपद स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शासकीय प्राथमिक शाला डोमरी कला के प्रधान पाठक शिक्षाविद राघवेंद्र पारे को सम्मानित किया गया। नवाचार एवं शैक्षणिक गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए श्री पारे को जिला परियोजना समन्वयक डॉ आर एस तिवारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी जे पी तिवारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जनपद सदस्य ने शाल श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
*इस अवसर पर श्री पारे ने अपने उद्बोधन में शिक्षक की गौरव एवं गरिमा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए शिक्षण के दौरान अपनाए जा रहे नवाचार के बारे में बताया। श्री पारे को हमकदम ग्रुप द्वारा भी आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सांस्कृतिक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूर्व राजस्व मंत्री कमल पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, प्रोफेसर रवि शंकर शुक्ला, सेवानिवृत्त प्राचार्य जोशी द्वारा दिया गया।
*श्री पारे के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी उपलब्धियों एवं नवाचार के बारे में बताया गया। श्री पारे को सम्मानित किए जाने पर मुंडन क्रांति के सीईओ दिनेश तिवारी संतोष तोमर देवनारायण विश्वकर्मा विनोद दुबे सुनील देवड़ा दिनेश मीणा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Comments

Share

Popular posts from this blog

आकर्षण का केंद्र बना मकड़ाई किले का अनुपम सौंदर्य, सयानी नदी का सुप्रसिद्ध टापू बनेगा मकड़ाई का ऐतिहासिक किला:अभिजीत शाह

अतिक्रमण हटाओ,नतीजा ढाक के तीन पात- सब्जी बाजार के पास हादसे के बाद खुलेगी नगरपालिका की नींद- हरदा

ब्रजधाम कॉलोनी वासियों का आक्रोश परवान चढ़ा | कॉलोनी वासियों ने जिला कलेक्टर को दिया 12 सूत्रीय शिकायत पत्र