विशेष सतर्कता में कोताही बरतने वालों पर गिर रही गाज।

मुकेश दुबे

हरदा। विधानसभा चुनाव 2018 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसमें कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अभी हाल ही में हंडिया के पास सुरक्षा और निगरानी के लिए मुस्तैद में से एक उपस्थित मिला, एसएसटी टीम की ड्यूटी में   लापरवाही के लिए एक निलंबन व दो शोकाज की तत्काल कार्यवाही की गई। 

*इसी तरह पूर्व नगदी बरामद के अलावा गहाल के पास ढाबे पर देसी शराब पकड़ी गई ।पुलिस की सतर्कता सक्रियता एवं सजगता से कई मामले प्रकाश में आ रहे हैं। जिस पर सख्त एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। आचार संहिता के मद्देनजर विशेष सतर्कता निगरानी रखी जा रही है ।पुलिस रात दिन अलर्ट है आने जाने वालों पर नजर रखने के साथ-साथ हर गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। आचार संहिता का उल्लंघन रोकने और शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के लिए विशेष जिम्मेदारी जवाबदेही सौंपी गई है। पुलिस चौकस और निगरानी करके माहौल को सामान्य बनाए रखने के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Share

Popular posts from this blog

शासन /प्रशासन और ठेेकेदार की अनदेखी हो रही उजागर। ग्रामीणों के साथ अब स्कूली बच्चों को भी होना पड़ रहा परेशान, घंटों पानी में रहे भीगते।

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना गोरा खाल  झरना जिले का अनुपम प्राकतिक स्थल गुमनामी के साए में। शराबियों के लिए झरना बना मौज मस्ती का अड्डा।

बरसो बाद भी शो पीस बना ट्रामा सेंटर। जमना जैसानी फाउंडेशन ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।