विश्वास पर्ची से मतदाताओं को जागरूक करने की अनुकरणीय पहल।

मुकेश दुबे
हरदा। विधानसभा चुनाव 2018 को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष निर्भय स्वतंत्र मतदान के लिए जिला पुलिस द्वारा उल्लेखनीय प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए गांव-गांव वार्ड वार्ड पर्ची बटवाई जा रही है ।
** टीआई सुभाष दरश्यामकर द्वारा विश्वास पर्ची बटवाने में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को पर्ची मिले और निर्भय होकर मतदान कर सके। प्रलोभन या धमकी की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर भी पर्ची पर लिखा गया है। नाम गोपनीय रखते हुए मतदाताओं को सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराते हुए संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस विश्वास पर्ची का सकारात्मक असर दिख रहा है लोग इसे सहेज कर रख रहे हैं।
** चुनाव को देखते हुए विशेष सतर्कता सावधानियां बरती जा रही है। आने जाने वालों पर निगरानी रही जा रही है चेकिंग करके हर स्थिति से निपटने का पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। जिले के हंडिया छिपानेर छीपाबड सीमा पर विशेष चौकसी एवं निगरानी की जा रही है।
** जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयों के होटलों ढाबों पर विशेष नजर रखी जा रही है। धनबल का दुरुपयोग रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं

Comments

Share