विधानसभा चुनाव में होगी काटे की टक्कर। प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन फॉर्म।
हरदा / आज हरदा जिला कलेक्टर कार्यालय में नामांकन फार्म भरने के लिए हरदा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी विधायक आर. के.दोगने और टिमरनी विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी संजय शाह और कांग्रेस के प्रत्याशी अभिजीत शाह नामांकन फार्म भरने के लिए अपने समर्थकों के साथ जिला कार्यालय पहुंचे। टिमरनी विधानसभा के दोनों प्रत्याशी कुंवर अभिजीत शाह कांग्रेस से एवं संजय शाह भाजपा से रिश्ते में चाचा और भतीजे हैं। चुनावी जंग को लेकर बड़ा ही दिलचस्प मुकाबला टिमरनी विधानसभा में देखने को मिलेगा। अभिजीत शाह के अनुसार हमारी कोई पारिवारिक लड़ाई नहीं है यह राजनीतिक विचारों की लड़ाई है। हरदा विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है वहीं हरदा में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ आर के दोगने अपना प्रचार जोर-शोर से शुरू कर दिए और नामांकन दाखिल करने के बाद इस दौरान दोगने जी ने बताया कि पार्टी ने उन्हें जनता कार्यकर्ताओं के विश्वास से कारण दोबारा चुनाव मैदान में उतारा है उन्होंने पिछले 5 वर्षों में बड़े कार्य किए और अब की बार भी जनता के हित में अच्छे कार्य करेंगे।
Comments