खर्चे के पैसे नहीं दिए तो मां को ही उतार दिया मौत के घाट। पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

हरदा। जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर ग्राम पलासनेर में आज एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। हत्या के पीछे का कारण सिर्फ यह था कि मां ने उसे खर्च के लिए पैसे नहीं दिए थे। मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 8:00 बजे ग्राम  पलासनेर में रामदुलारी बाई पति मूलचंद पवार जाति राजपूत उम्र 75 साल को उसके लड़के उमेश पिता मूलचंद पवार उम्र 42 साल ने घर के आंगन में  धरतदराती से प्रहार कर  हत्या कर दी । दोनों मां-बेटे में गांव में घूमने जाने व खर्चे के लिए रुपए पैसों की बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने वहां पड़ी दराती से  हमला कर उनका सिर दीवार पर दे मारा और मौके से फरार हो गया । रामदुलारी बाई को घायल अवस्था  उसके बड़े लड़के कैलाश द्वारा  शासकीय अस्पताल हरदा लाया गया । जहां इलाज के दौरान राम दुलारी बाई की मृत्यु हो गई । घटना की सूचना मिलने पर तत्काल घटना पर पुलिस , एसडीओपी ,थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। शासकीय अस्पताल पहुंचकर मौके पर आरोपी उमेश पिता मूलचंद पवार के विरुद्ध अपराध धारा 302 ,506 भादवी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान मौके की कार्रवाई कर आरोपी की खोजबीन शुरू की गई। ग्राम पलासनेर से आरोपीे को  गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त दराती जप्त की गई। आरोपी द्वारा अपना गुनाह कबूल किया गया। बाद मे माननीय न्यायालय पेश किया गया। संपूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी सुभाष दरश्यामकर के निर्देशन में की गई। कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेखा निमोदा , ए. एस.आई बुद्ध सिंह मर्सकोले, प्रधान आरक्षक राजेश रघुवंशी, आरक्षक चालक राजेश बमरेले का विशेष योगदान रहा।

Comments

Share

Popular posts from this blog

शासन /प्रशासन और ठेेकेदार की अनदेखी हो रही उजागर। ग्रामीणों के साथ अब स्कूली बच्चों को भी होना पड़ रहा परेशान, घंटों पानी में रहे भीगते।

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना गोरा खाल  झरना जिले का अनुपम प्राकतिक स्थल गुमनामी के साए में। शराबियों के लिए झरना बना मौज मस्ती का अड्डा।

बरसो बाद भी शो पीस बना ट्रामा सेंटर। जमना जैसानी फाउंडेशन ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।