कांग्रेस प्रत्याशियों का पहनावा बना आकर्षण का केंद्र आर के दोगने महात्मा गांधी,अभिजीत शाह सुभाष चंद्र बोस बने

हरदा। नामांकन दाखिले के आज अंतिम दिन दोनों ही प्रमुख दलों कांग्रेस और भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों ने लाव लश्कर के साथ अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। हजारों की संख्या में अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर हरदा विधानसभा की दोनों सीटों के प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा। रैली के रूप में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे कांग्रेस के दोनों की प्रत्याशी आकर्षण का केंद्र रहे। हरदा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर आर के दोगने ने महात्मा गांधी की वेशभूषा धारण कर रखी थी । वही टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के ही प्रत्याशी अभिजीत शाह ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस का वेश धारण कर रखा था। शहर की प्रमुख सड़कों से जब यह दोनों ही प्रत्याशी गुजरे तो उनका जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

भाजपा ने भी दिखाया दम

इधर कांग्रेस प्रत्याशियों की रैली के टक्कर में भाजपा के दोनों ही प्रत्याशियों ने रैली निकालकर अपने हजारों समर्थकों के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। हरदा विधानसभा से जहां भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल का मुकाबला  डॉ आर के दोगने से है, वही टिमरनी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी संजय शाह की टक्कर उनके ही सगे भतीजे अभिजीत शाह से है ।

चाचा भतीजे आमने सामने

टिमरनी विधानसभा का चुनाव इस बार काफी रोचक हो गया है। यहां से भाजपा ने दो बार चुनाव जीत चुके संजय शाह को अपना प्रत्याशी बनाया है । कांग्रेस ने  भाजपा प्रत्याशी संजय शाह के सगे भतीजे अभिजीत शाह को टिकट देकर इस मुकाबले को काफी रोमांचक मोड़ पर ला दिया है।

Comments

Share