मीजल्स के प्रकोप रोकथाम की रणनीति तय।

हरदा। जिले में मीजल्स एवं रुबेलो की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य अमला सजग सक्रिय और सतर्क हो गया। इसके तहत समय के पूर्व प्रशिक्षण देकर जागरूकता लाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा रहा है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिरकिया द्वारा मीजल्स रूबेला वैक्सीनेशन के प्रशिक्षण का कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। जिसमें सरकारी एवं निजी स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रधान पाठकों को प्रशिक्षण दिया गया। ** उपचार से परहेज अच्छा है सावधानी एवं स्वच्छता अपनाकर तमाम बीमारियों के प्रकोप से बचा जा सकता है। ठंड के समय मीज़ल्स का प्रकोप फैलने की संभावना अधिक रहती है। गंदी बस्तियों में जागरूकता कार्यक्रम के जरिए लोगों को स्वच्छता को जीवन में आत्मसात करने की सलाह देने की रणनीति तय की गई है। जिले के हरदा एवं टिमरनी जनपद पंचायत में भी स्कूलों के प्राचार्य एवं प्रधान पाठक के माध्यम से मीजल्स के प्रकोप से बचने की रणनीति बनाई गई है।प्रशिक्षण देकर जानकारियां दी गई। जिससे बच्चे एवं ग्रामीणों जनों को अवगत कराया जा रहा है। स्वास्थ्य अमला इस दिशा में सक्रिय है। और शिक्षा विभाग के माध्यम से इसे जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है इसके लिए ठोस प्रयास किया जा रहा है। ताकि कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो सके। जानकारी एवं जागरूकता की कमी के कारण स्वास्थ्य में गिरावट के साथ साथ धन एवं समय का नुकसान उठाना पड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए समय से पहले मीजल्स के प्रकोप से निपटने को एड़ी चोटी का प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Share