पुलिस द्वारा शांति समिति की बैठक हुई आयोजित।

दीपगाव कला। गांव में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक पुलिस के द्वारा रखी गई थी। जिसमें एस डी.ओ.पी. राजेश सुल्या, सिराली थाना प्रभारी उमेद सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। पुलिस द्वारा गांव के लोगो को आपस में प्रेम और शांति के साथ रहने की समझाइश दी गई। एक दूसरे के सभी हिन्दू, मुस्लिम को त्याहारों में भाग लेने की बात कही ताकि त्योहारों का आनंद दुगना हो जाए। गांजे,शराब के नशे में गांव के माहौल खराब करने वालो को पर भी लेगे सख्त एक्शन। ग्रामीणों के द्वारा गांजे और शराब का सेवन करके उत्पात और गांव के माहौल को खराब करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए पुलिस से कहा गया है। जिसके बाद पुलिस ने कहा की जो लोग भी शराब और गाजा पीकर हंगामा करते हैं उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगे आप हमें सूचना दे देना।इस बैठक में ग्राम के सम्मानीय नागरिक शेख हबीब,शेख रसूल,नवाब खान,रसूल खान राम मीणा,उमेश राजपूत,हरीशंकर गुर्जर,कमल लुहार,सहित लोग उपस्थित रहे।

Comments

Share

Popular posts from this blog

थाने के सामने मिला छह माह का भ्रूण।

धन्ना सेठ श्रमिक बनकर ले रहे संबल योजना का लाभ। 40 फ़ीसदी फर्जी कनेक्शनधारी ले रहे बिल माफी का फायदा।

मतदान का मिलेगा सुनहरा अवसर। चालक, परिचालक, हेल्पर कर सकेंगे डाक मतपत्र का उपयोग।