स्टाफ की कमी से बरसों से जूझ रहा है यातायात विभाग , 41 में से 12 जाबाज संभाल रहे यातायात व्यवस्था की कमान
लौहपुरुष समाचार पेपर मुकेश दुबे
हरदा -शहर की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने का दारोमदार मात्र 12 कर्मचारियों पर टिका हुआ है ।जानकारी के अनुसार स्वीकृत पद के मान से एक चौथाई स्टॉप ही मौजूदा है। कार्यरत में जिस समय पद स्वीकृत किया गया था उस समय शहर की जनसंख्या कुछ और थी वर्तमान में कुछ और है। जनसंख्या में बेहिसाब अंतर आने के बाद भी स्टाफ की संख्या बढ़ना तो दूर रहा स्वीकृत पद की पदस्थापना नहीं हो पा रही है वर्षो से भर्ती नहीं हुई। भर्ती की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है फिर भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है । सबसे आश्चर्य की बात यह है कि गत 5 वर्ष पहले शहर की जनसंख्या व यातायात व्यवस्था को देखते हुए 41 पद पर स्वीकृत किए गए थे।सब इंस्पेक्टर एएसआई 10 सिपाही 10 हवलदार पद स्वीकृत किए गए थे। जिसमें से वर्तमान में मात्र 12 पद पर कर्मचारी पदस्थ शेष 29 पद बरसों से खाली पड़े हैं ।शहर की यातायात व्यवस्था 5 वर्ष के अंतराल में काफी बढ़ चुकी है इस मान से पद बढ़ना तो दूर रहा स्वीकृत पद को भी नहीं भरा जा रहा है। ऐसे में यातायात व्यवस्था सुचारू कैसे हो सकती है इसका अंदाजा सहज तरीके से लगाया जा सकता है। स्टाफ की पूर्ति में खाना पूर्ति की जा रही है जिस पर गौर कर कारगर कदम उठाने वाला कोई नहीं है। समस्या खड़ी होने पर तत्काल कार्यवाही की जाती है किंतु सुविधा बनाने के लिए स्टाफ की कमी की पूर्ति की दिशा में कोई एहतियाती कदम नहीं उठाया जा रहा है।
-शहर के मुख्य पाइंट-
घंटाघर चौक, प्रताप टॉकीज चौक, तिबारी कोचिंग क्लास के सामने, बायपास रोड ,डबल फाटक इन पॉइंट पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है व्यवस्थ को सुचारु रुप से चलाने के लिए सुबह 9:00 से 1:00 बजे तक, ,1:00 बजे से शाम 6:00 तक, और शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक तीन शिफ्ट में यातायात कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है।
-समस्या- यातायात विभाग और आम जन को सबसे बड़ी समस्या सामना उस वक्त करना पड़ता है जब शहर में रैली, जुलूस, बारात निकलते हैं उस समय यातायात कर्मियों को भी व्यवस्था बनाने जाम हटाने के लिए इधर से उधर भागना पड़ता है।
इनका कहना है-
अभी 2 दिन पहले ही यातायात कर्मियों का स्टॉप बढ़ाया गया है मार्च में और भी स्टाफ बढ़ाया जाएगा।
जिला अधीक्षक राजेश कुमार सिंह।
Comments