विशेष जागरूकता अभियान के तहत आत्मरक्षा के गुर सीख रही बालिकाएं

मुकेश दुबे
हरदा- जिले के समस्त थानों में महिला अपराध साइबर क्राइम को रोकने के जागरूकता अभियान का क्रियान्वयन पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता कुरील के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में हो रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को विशेष जागरूकता अभियान के तहत आदिवासी छात्रावास सिराली में जनसंवाद किया गया जिसमें सभी छात्राओं को डायल 100 महिला हेल्पलाइन 1090 1098 संबंध में जानकारी दी गई उसकी कार्यप्रणाली को भी समझाया गया मैत्री एप्स के बारे में भी जानकारी दी गई यातायात के नियमों की जानकारी देकर छात्राओं के सवालों का जवाब बड़ी रोचकता से दिया। छात्राओं ने निर्भिकता से अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया इस दौरान थाना प्रभारी सिराली कंचन सिंह ठाकुर कमल सिंह चौहान अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे । इसी तरह थाना टिमरनी द्वारा भी शासकीय बालिका छात्रावास में जाकर आत्म रक्षा के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेष अभियान की अगली कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा की बालिकाओं को आपराधिक कृत्य साइबर क्राइम यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाया गया। करीब 300 छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता से आत्मरक्षा के गुर सीखे सामाजिक परिवेश में घटित होने वाले महिला अपराधों एवं संदिग्ध लोगों के अमानवीय व्यवहार के प्रति सचेत सतर्क किया। छात्राओं को वैधानिक अधिकारों से भी अवगत कराया गया। टोल फ्री नंबर 1090 ,1098, डायल 100 की कार्यप्रणाली समझाई गई मोबाइल से छेड़खानी करने, साइबर अपराध की प्रक्रिया से अवगत कराया बच्चों के लिए विशेष सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। इस कार्यशाला में एसडीओपी महेंद्र मालवीय यातायात एवं महिला सेल जेयू सिद्दीकी महिला उपनिरीक्षक रीना ठाकुर सहायक उपनिरीक्षक अजय रघुवंशी, शाला के शिक्षकों ने प्रेरणा प्रसंगों के माध्यम से सचेत सतर्क और जागरुक किया विशेष जागरूकता अभियान जिले के सभी थानों महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जारी रहेगा।

Comments

Share

Popular posts from this blog

गुम मोबाइल खोजने में फिसड्डी साबित हो रहा साइबर सेल। साइबर सेल की कार्यशैली पर उठे सवाल।

हरदा में सुविधाओं के नहीं होने से अंगदान करने वाले परिवार मायूस। अगर हरदा में नेत्रदान सुविधा होती तो दो नेत्रहीनों को मिल जाती रोशनी।

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस चाक-चौबंद