प्रभावी क्रियान्वयन की सफलता पर मिला सम्मान। ऑपरेशन पिंक से महिलाओं का बढ़ रहा मनोबल।

हरदा -जिले में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील  केे मार्गदर्शन में प्रभावी तरीके से ऑपरेशन पिंक का क्रियान्वयन किया जा रहा है। फलस्वरुप जहां एक ओर असामाजिक तत्वों मनचलों मजनुओं में दहशत एवं भय का माहौल बन गया है। वहीं दूसरी ओर महिलाओं एवं लड़कियों का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ रहा है।और वह निर्भय निर्विध्न निडर होकर गंतव्य स्थान पर आवागमन कर रही है। ऑपरेशन पिंक की सफलता का परिणाम उस समय देखने को मिला जब रामनवमी एवं अष्टमी के शुभ अवसर पर पूजन कर लौट रही महिलाओं एवं लड़कियों ने निर्भया टीम के सदस्यों को रोककर तिलक लगाकर और रक्षा सूत्र बांधकर उनका स्वागत किया और ऑपरेशन पिंक की जोरदार सफलता की सराहना की । निर्भया प्रभारी उपनिरीक्षक रोहित कछावा सहायक उपनिरीक्षक अजय रघुवंशी महिला आरक्षक शारदा तिबारी ने महिलाओं और लड़कियों को भरोसा दिलाया कि हम सब सम्मान और रक्षा सूत्र का फर्ज निभाने में एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे। जीवन की अंतिम सांस तक प्राणपन से संघर्ष कर सुरक्षा प्रदान करेंगे। महिलाओं एवं लड़कियों में आत्मविश्वास जगाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। ताकि महिला हेल्पलाइन, हंड्रेड डायल और निर्भया टीम,वी केयर फ़ॉर यू से संपर्क कर 24 घंटे पुलिस सेवा प्राप्त कर सकते हैं। निर्भया प्रभारी रोहित कछावा को महिलाओं ने अपना भाई माना और सामूहिक सेल्फी ली। निर्भया प्रभारी ने बताया कि यह ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा जब तक आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें निडर एवं निर्भय नहीं बनाया जा सकेगा तब तक इस अभियान का सफल क्रियान्वन किया जाएगा।

Comments

Share

Popular posts from this blog

गुम मोबाइल खोजने में फिसड्डी साबित हो रहा साइबर सेल। साइबर सेल की कार्यशैली पर उठे सवाल।

हरदा में सुविधाओं के नहीं होने से अंगदान करने वाले परिवार मायूस। अगर हरदा में नेत्रदान सुविधा होती तो दो नेत्रहीनों को मिल जाती रोशनी।

त्योहारों के मद्देनजर पुलिस चाक-चौबंद