जनता के पैसे से खुद की राजनीति चमका रहे प्रदेश के मुखिया- कमलनाथ। वीर तेजाजी चौक में कांग्रेस की विशाल सभा। एक भी भ्रष्टाचार बता दो इस्तीफा दे दूंगा -दोगने
मुकेश दुबे 9826036011
हरदा।हरदा के किसानों का पूरा कर्जा माफ करके बिजली बिल आधा करके एवं अन्य ज्वलंत समस्याओं का समाधान कर जनता जनार्दन को राहत पहुंचाकर कांग्रेस भाजपा का सफाया कर दोबारा सत्ता में लौटेगी। यह विचार सोमवार को वीर तेजाजी चौक पर प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। ** उन्होंने कहा कि प्रदेश विकास में नहीं बल्कि भ्रष्टाचार बलात्कार लूट रिश्वत व अन्य अपराधिक मामलों में अव्वल है। बेरोजगार युवा बेरोजगारी से तंग है। रोजगार की तलाश में इधर उधर भटक रहा है। विकास का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार में वह सब कुछ हुआ जिसकी कल्पना तक किसी ने नहीं की होगी। नौकरशाही पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर सब को किए की सजा मिलेगी। जो हिसाब बकाया है सत्ता में आने पर बराबर कर लिया जाएगा। सत्तासीन मुखिया पर प्रहार करते हुए कहा कि जनता के पैसो से राजनीति चमकाई जा रही है। कटाक्ष करते हुए कहा कि मामा के राज में साला, भतीजा,भतीजी, जीजा परेशान है।
** उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर मीट कार्यक्रम के नाम पर करोड़ों खर्च किए जाते हैं। फिर भी जिले में एक भी उद्योग स्थापित नहीं हो पाया है ।जो उद्योग चल रहे थे बे भी बंद हो गए हैं। विकास के खोखले दावे कर जनता जनार्दन को गुमराह किया जा रहा है। राष्ट्रवादी का पाठ सिखाने वाली भाजपा में एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं है। देश को आजाद कराने से लेकर देश भक्ति के लिए तन मन धन न्योछावर कर कांग्रेसियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को अलग पहचान दिलाई है। ●झलकियां ◆
*सभा स्थल पर तमाम अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला। जिससे जनता को परेशानी हुई।
*मंच पर निर्धारित संख्या से अधिक कार्यकर्ता पहुंच गए। वरिष्ठ, कनिष्ठ का ख्याल नहीं रखा गया।
*सुरक्षा गार्ड के मना करने पर भी कार्यकर्ता जबरदस्ती मंच पर चले गए जिससे अनुशासन हीनता उजागर हुई।
* क्षेत्रीय विधायक के भाषण के दौरान टिकट के दावेदार सहानुभूति पाने के लिए नारे लगाते दिखे।
*पत्रकारों की बैठने के स्थान के आगे अनेक लोग खड़े हो गए। जिससे पत्रकार सही एंगल एवं सही तरीके से वीडियोग्राफी नहीं कर पाया।
कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाने में सहयोग करें- दोगने। जन जागरण यात्रा के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर रामकिशोर दोगने ने अपने ओजस्वी एवं तीखे तेवर से प्रदेश में सत्तासीन पार्टी एवं नेताओं की पोल खोल दी और कहा कि आवागमन की सुविधा देने के लिए मगरधा, दामोदरपुरा, मसनगांव, सिराली, चारुवा, मोरगड़ी रोड को प्रारकलन के अनुरूप बनवाया है। रोड की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। रातातलाई में उच्च शिक्षा के लिए हाई स्कूल की मांग लंबे समय से लंबित थी उसे अथक प्रयास करके खुलवाया। *जनहित के मुद्दे पर प्रमुखता से दबाव बनाकर प्रत्येक विकास कार्यों को करवाया। रातलाई रोड की हालत खराब थी उसे भी आगे रहकर बनवाया। छात्रावास के सामने की रोड खराब थी लोगों की परेशानी को देख सुनकर उसे बनवाया। भाजपा नेताओं पर जमकर बरसते हुए कहा कि उनके द्वारा अपने गांव की समस्या का समाधान नहीं किया गया ।दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए अनेक क्षेत्रों में हाई स्कूल खुलवा कर गरीब बच्चों को उच्च शिक्षा की सौगात दी। **भ्रष्टाचार की पोल खोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अधिक हुआ है। जिसके कारण किसान परेशान है। भावंतर योजना के नाम पर किसानों को ठगा गया। उन्होंने जनता जनार्दन का आह्वान किया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के नेतृत्व में अगली सरकार कांग्रेस की बनाने में सहयोग करें ताकि प्रदेश के साथ-साथ जिले का विकास हो सके। बहु-प्रतीक्षित जो मांगे लंबित है उसका समाधान कांग्रेस के सत्ता में आने पर हो जाएगा। अतिथि शिक्षकों, अतिथि विद्वानों को सौगात देने की बात कही है।
**अभिजीत शाह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हरदा पहुंचे** अभिजीत शाह के नेतृत्व में टिमरनी से 240 फोर व्हीलर गाडियों और बसो के साथ 2 ट्रक भर सैकड़ो लोगो का काफिला निकला तो टिमरनी की सड़को पर जाम की स्थिति बन गई। कमलनाथ को सुनने कार्यकर्ता पहुंचे। सिराली से यात्रा शुरू हुई एवम् रहट गांव से होते हुए सोड़लपुर से टिमरनी से हरदा पहुँचे। तेजाजी चोक जनसभा में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने अपने भाषणों से कार्यकर्ताओ में एक नया जोश भर दिया। किसानों एवं आम जनता की समस्याओं से सभी को अवगत कराया। ★★आमसभा में कांग्रेसी सभी क्षेत्रों आए थे। भंडारे की पूरी व्यवस्था कांग्रेस प्रदेश सचिव ओम पटेल की ओर से की गई थी। समस्त पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भरपेट खाना खाया । ★★
Comments